फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   श्रमिकों ने फिर निकाला जुलूस, विधायक का आवास घेरा

श्रमिकों ने फिर निकाला जुलूस, विधायक का आवास घेरा

Sun, 19 May 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों ने फिर निकाला जुलूस, विधायक का आवास घेरा
pradarshan - फोटो : amar uajala
फिरोजाबाद। श्रमिक नेता रामदास मानव को जेल भेजने के विरोध में श्रमिकों ने रविवार को प्रदर्शन किया। श्रमिकों के साथ महिलाएं भी आंदोलन में शामिल रहीं। स्टेशन रोड से सैकड़ों महिलाएं और श्रमिक सदर विधायक मनीष असीजा के आवास का घेराव करने पहुंच गए। विधायक भी श्रमिकों का जत्था देख आवास से बाहर आ गए और उनकी बात सुनने के लिए श्रमिकों के साथ ही जमीन पर बैठ गए। करीब ढाई घंटे तक श्रमिक यहां मौजूद रहे। जिला प्रशासन क़े साथ श्रमिकों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में सोमवार को पुन: वार्ता किए जाने के आश्वासन पर माने और अपने घर लौटे।
विज्ञापन


करीब 35 दिन पुरानी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल की तपिश अभी बरकरार है। रविवार की सुबह जुड़ाई श्रमिकों के परिवार से जुड़ी सैक़डों महिलाएं करबला चौराहा पर एकत्रित हो गईं। महिलाएं जुलूस के रूप में स्टेशन रोड होते हुए गांधी पार्क तक पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गांधी पार्क पर रोकने की कोशिश की। लेकिन महिलाएं आर्य नगर स्थित विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंची और आवास के बाहर धरना देकर बैठ गईं। महिलाओं ने श्रमिक नेता रामदास मानव की बिना शर्त रिहाई की मांग और जुड़ाई की दरों में पुन: संशोधन कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


श्रमिकों ने विधायक के खिलाफ भी नारे लगाए। आवास के बाहर सैकड़ों मजदूरों को एकत्रित देख विधायक असीजा भी घर से बाहर आ गए। उन्होंने श्रमिकों की पूरी बात सुनी और अधिकारियों से भी बात की। जमीन पर बैठे श्रमिकों के साथ विधायक भी बैठ गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सिटी संजय वर्मा, सीओ सदर इंदुप्रभा, सीओ टूंडला डॉ अरुण कुमार सिंह भी विधायक आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने भी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
आक्रोशित महिलाओं और जुड़ाई श्रमिकों को पुलिस अधिकारियों ने तल्ख अंदाज में समझाने की कोशिश की। इस पर विधायक मनीष असीजा ने पुलिस कर्मियों को संयम बरतने की हिदायत दी।

विधायक ने की गृह सचिव से बात
महिलाएं श्रमिक नेता रामदास मानव की रिहाई और जुड़ाई श्रमिकों के मेहनताना के संबंध में तत्काल ठोस घोषणा की मांग पर अड़ी थीं। विधायक ने गृह सचिव से लखनऊ फोन पर बात की और आश्वासन दिया सोमवार को सुबह दस बजे प्रशासन के साथ फिर से वार्ता होगी।

श्रमिकों पर दबाव बनाने का आरोप
घेराव के दौरान कांग्रेस नेता धर्मसिंह यादव, बाबूराम निशंक, कामरेड शिवकुमार सिंह पहुंचे उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन श्रमिकों के ऊपर दबाव बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन को तोड़ने की फिराक में है।

सैलई क्षेत्र में भी श्रमिकों ने निकाला जुलूस
सैलई, आंबेडकर पार्क, सरजीवन नगर, नगला बरी क्षेत्रों में भी जुलूस निकाला। जुलूस में गगनदीप सिंह, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, विष्णु, दीपक, रमेश, रमजानी एवं अखलाक आदि शामिल थे।

व्यापार मंडल ने उठाई गतिरोध समाप्त करने की मांग
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने जुड़ाई श्रमिकों व सेवायोजकों के बीच चल रहे गतिरोध को बातचीत के जरिए समाप्त कराने की मांग की है। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष रविंद्रलाल तिवारी ने कहा कि चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच गतिरोध को आपसी बातचीत के जरिए समाप्त किया जाना चाहिए। व्यापारी नेताओं ने आंदोलन के नाम पर तोड़फोड़ और मारपीट की घटनाओं को गलत बताया। साथ ही श्रमिक नेता को जेल भेजने का भी विरोध किया। व्यापारियों ने विधायक आवास पर रविवार को हुए हंगामे को भी अनुचित बताया। बैठक में कौशल किशोर उपाध्याय, संजय गुप्ता, राजेश अग्रवाल, इनाम सिंह प्रजापति, सुनील अग्रवाल, आसिफ खान आदि मौजूद रहे।


महिला की हालत बिगडी
धरने में शामिल एक महिला की तेज धूप के चलते हालत बिगड़ गई। करबला निवासी श्रमिक परिवार की शांति देवी अन्य महिलाओं के साथ विधायक आवास पर धरने में शामिल थीं। अचानक वह गश खाकर गिर पड़ीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और जिला अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed