{"_id":"5ce04d6ebdec22076e31a9c5","slug":"61558203758-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने उड़ाई कई क्षेत्रों की बिजली, कई स्थानों पर तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने उड़ाई कई क्षेत्रों की बिजली, कई स्थानों पर तार टूटे
विज्ञापन
Electicity
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। तेज आंधी के कारण शुक्रवार रात शहर में अंधेरा छाया रहा। कई फीडर पर विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया में जैन नगर फीडर को जाने वाली सप्लाई के तार टूट गए। इससे रात में कर्मचारी ठीक करते रहे। काफी देर बाद विद्युत आपूर्ति चालू हो सकी। बिजली न आने से उपभोक्ता काफी परेशान रहे।
आंधी के कारण इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली के तार टूट गए। इससे जैन नगर फीडर की सप्लाई बंद रही। कुछ देर को सप्लाई चालू कर दी। फिर तार सही करने में थोड़ा समय लगा। रात करीब 12 बजे विद्युत व्यवस्था सुचारू हो सकी। लेबर कालोनी, रामनगर, उसायनी फीडर पर तेज आंधी के कारण सप्लाई फेल हो गई। शनिवार सुबह एसएन फीडर पर कार्य चलता रहा। इसके कारण सुहागनगर फीडर की सप्लाई भी बंद रही। एक घंटे तक बंद रही।
मेंटीनेंस के चलते दबरई फीडर रहा बंद
मेंटीनेंस कार्य के चलते दबरई फीडर करीब चार घंटे बंद रहा। इसके चलते आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत संकट गहरा गया। बिजली की हुई घंटों कटौती के कारण लोग काफी परेशान रहे। फीडर पर मेंटीनेंस व पेड़ों की कटाई हो रही है। इसके कारण फीडर सुबह सात से दोपहर 11 बजे तक बंद रखा। उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।