{"_id":"5c8a95c6bdec2213f6782ca9","slug":"61552586182-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के फोटो वाले गैस चूल्हा वितरण की सूचना पर दौडी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के फोटो वाले गैस चूल्हा वितरण की सूचना पर दौडी टीम
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जन शिकायतों व समस्याओं की सुनवाई के लिए स्थापित कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है। एजेंसियों पर उज्ज्वला योजनांतर्गत पीएम के फोटो वाले गैस चूल्हा वितरण की सूचना व सरकारी पोल पर बीजेपी का झंडा-बैनर लगे होने की शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशानुसार कलक्ट्रेट स्थित लोकवाणी केंद्र पर जिला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चुनाव आचार संहिता के बाद से कंट्रोल रूम के फोन और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने का क्रम भी शुरू हो गया है। 12 मार्च के बाद से अभी तक कुल 115 शिकायतें दर्ज कराईं गईं हैं। अधिकांश शिकायतें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करने वाले युवा वर्ग की हैं।
वहीं जन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई भी हो रही है। गत दिवस आसफाबाद स्थित पीताम्बरा गैस कंपनी पर उज्ज्वला योजनांतर्गत पीएम के फोटो वाले गैस चूल्हा वितरण संबंधी शिकायत दर्ज होने के बाद टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं राजा का ताल स्थित नवाब क्रेन के सामने विद्युत पोल पर भाजपा का बैनर-पोस्टर लगे होने की शिकायत मिलने पर बीडीओ सदर ने टीम मौके पर भेजी। टीम ने पोल पर लगे पोस्टर बैनर हटवाकर शिकायत का निस्तारण कराया।