फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर अभिभावक भी करेंगे हस्ताक्षर

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर अभिभावक भी करेंगे हस्ताक्षर

Sun, 17 Feb 2019 10:19 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों पर अभिभावक भी करेंगे हस्ताक्षर
सीबीएसई
फिरोजाबाद। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं एवं 12वीं की परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बडे़ बदलाव किए हैं। अब छात्रों के परीक्षा प्रवेश पत्र पर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी होंगे। अभिभावकों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। ताकि कोई भी छात्र किसी अन्य परीक्षार्थी को परीक्षा देने न भेज सके। इसके लिए सीबीएसई बोर्ड ने पहली बार यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की वैकल्पिक परीक्षा जिले में 22 मार्च से शुरू हो रही हैं। मगर मुख्य परीक्षा कक्षा 12वीं की दो मार्च एवं कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षाएं सात मार्च से शुरू होगीं। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रवेश पत्रों का वितरण हो चुका है। सीबीएसई ने नौ परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसमें परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सीबीएसई ने सख्त कदम उठाए हैं। प्रवेश पत्र पर अभी तक परीक्षार्थी के हस्ताक्षर एवं प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होते थे। मगर इस बार अभिभावक के भी हस्ताक्षर प्रवेश पत्र पर होंगे।
विज्ञापन


एमजीएम स्कूल ढ़ोलपुरा के प्रधानाचार्य डीसी शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रवेश पत्र पर अभिभावक के हस्ताक्षर भी होंगे। ताकि अभिभावकों को भी परीक्षा संबंधित पूरी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र केंद्र व्यवस्थापक करेंगे सत्यापित
फर्जीवाड़ा न हो सके, इसके लिए प्राइवेट पढ़ने वाले छात्रों के प्रवेश पत्र पर केंद्र व्यवस्थापक सत्यापित करेंगे। इसके लिए कक्षा नवमीं का रजिस्ट्रेशन कार्ड एवं आईडी प्रूफ लाना होगा। कक्षा नवमीं की अंकतालिका भी मांगी जाएगी।

एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी
एक कक्ष में 24 परीक्षार्थी ही बैठाए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ने मानक निर्धारित कर दिया है। अभी तक कई कॉलेज 32 तक छात्र बैठा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed