{"_id":"6a904b98666cde39260d48f9","slug":"600-kg-of-paneer-and-mawa-sent-from-agra-to-firozabad-was-destroyed-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर सक्रिय मिलावटखोर: खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, आगरा से भेजा 600 किलो पनीर-मावा कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर सक्रिय मिलावटखोर: खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, आगरा से भेजा 600 किलो पनीर-मावा कराया नष्ट
Thu, 27 Aug 2026 08:07 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:07 PM IST
सार
रक्षाबंधन के त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। बाजार में नकली मावा और पनीर को खपाया जा रहा है। खाद्य विभाग की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। विभाग की टीम ने 600 मिलो पनीर-मावा नष्ट कराया है।
विज्ञापन
सप्लाई करने वाले विक्रेता से पूछताछ करतीं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी पदार्थों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार देर रात आगरा से आने वाले पनीर और मावा के लोडिंग वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान पनीर और मावा के आठ नमूने लिए गए। मौके पर करीब 600 किलो पनीर और मावा नष्ट कराया गया।
बिजकौली, आगरा निवासी मुनेश कुमार के वाहन से पनीर के पांच नमूने लिए गए। वाहन में मौजूद करीब 250 किलो पनीर नष्ट कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये बताई गई। वहीं बाह क्षेत्र के नीरज सिंह के वाहन से पनीर के दो और मावा का एक नमूना लिया गया। वाहन में मिले करीब 250 किलो पनीर और 100 किलो खोया को नष्ट कराया गया। इनकी अनुमानित कीमत क्रमश: 60 हजार और 25 हजार रुपये बताई गई है।
इसके अलावा खैरगढ़ स्थित एक प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया। सभी आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका शर्मा समेत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।