फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   60 thousand rupees were stolen from the account of a retired employee

Firozabad News: सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये

Wed, 12 Jun 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees were stolen from the account of a retired employee
सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाए 60 हजार रुपये
विज्ञापन

टूंडला। मंगलवार दोपहर शातिरों ने दूरसंचार निगम से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी के खाते से 60 हजार रुपये पार कर दिए। शातिरों ने डेबिट कार्ड बदलकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के गांव जरौली खुर्द निवासी कमलेश श्रीवास्तव दूरसंचार निगम से टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे मंगलवार दोपहर 12.30 बजे करीब एटा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। इसी बीच एटीएम कक्ष में आए दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया।

इसके साथ ही उन्होंने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और वहां से चले गए। इस बीच उन्होंने एटीएम से रुपए निकालने का काफी प्रयास किया, किंतु रुपये नहीं निकले तो वह वापस घर के लिए निगल आए। वे रास्ते में ही थे इसी बीच उनके मोबाइल पर 60 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। उन्होंने तत्काल बैंक जाकर अपना खाता बंद कराया। गनीमत रही शातिर बाकी रुपये खाते से नहीं निकल पाए। उन्होंने बताया कि उनके खाते में तीन लाख रुपये थे। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के उपरांत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed