{"_id":"64b6d8288f9136905a067991","slug":"60-connections-cut-in-tapa-khurd-the-team-protested-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-806-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: टापा खुर्द में 60 कनेक्शन काटे, टीम का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: टापा खुर्द में 60 कनेक्शन काटे, टीम का किया विरोध
Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपीएसआईडीसी बिजली घर के अंतर्गत विद्युत विभाग का बकाएदारों के खिलाफ मंगलवार को अभियान जारी रहा। टापा खुर्द में कनेक्शन काटने गई टीम का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। महिलाएं इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए घरों से बाहर निकल आईं। टीम ने बकाया बिल जमा कराने की बात कहकर 60 कनेक्शन काट दिए गए।दरअसल, टापा खुर्द क्षेत्र में पूरी तरह विद्युतीकरण नहीं था। यहां खुले तार पड़े हुए थे। ऐसे में यहां पर कनेक्शन काटने का अभियान नहीं चल पाता था। विद्युत विभाग ने खुले तारों की जगह एबीवीसी बंच केवल डाल दी है। ऐसे में बकाएदारों पर शिकंजा कसा जा रहा था। यहां कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन ही नहीं लिए। खुले तारों पर कटिया डालकर विद्युत उपभोग कर रहे थे। वहीं, कई बकाएदारों पर 80-80 हजार रुपये से ज्यादा के बिल बकाया था।
मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम जेई कयामुद्दीन के नेतृत्व में क्षेत्र में पहुंची। यहां बकाएदारों से बिजली बिल जमा करने की अपील की। कोई उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने को तैयार नहीं हुआ। टीम ने कनेक्शन काटना शुरू कर दिए। घरों की बिजली जाती देख लोग बाहर निकल आए। टीम की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। महिलाएं भी विरोध करने एकत्रित हो गईं। क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा भी किया। कुछ देर तक विद्युत विभाग का यह अभियान रुका रहा। जेई कयामुद्दीन ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा करने की अपील की। इसके बाद ही कनेक्शन जोड़ने की बात कही। टीम ने टापा खुर्द में 60 कनेक्शन काट दिए। जेई कयामुद्दीन का कहना है कि यहां उपभोक्ताओं पर कई सालों से बिल बकाया है। कार्रवाई शुरु की तो लोगों ने विरोध करना शुरु कर दिया। हालांकि लोगों से अपील की है कि वह बिजली का बिल जमा कर दें। अन्यथा यह अभियान जारी रहेगा।