फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   6-month-old girl left behind in train, handed over to mother by police in Tundla

Firozabad News: ट्रेन में छूटी 6 माह की मासूम, टूंडला में पुलिस ने मां को सौंपा

Mon, 12 Jan 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
6-month-old girl left behind in train, handed over to mother by police in Tundla
टूंडला में बरामद बच्ची को उसकी मां को सौंपती जीआरपी व आरपीएफपुलिस - फोटो : टूंडला में बरामद बच्ची को उसकी मां को सौंपती जीआरपी व आरपीएफ पुलिस
टूंडला। अलीगढ़ जंक्शन पर रविवार को एक महिला की 6 महीने की बच्ची चलती ट्रेन में एक अनजान महिला के पास छूट गई और वह स्वयं प्लेटफार्म पर रह गई। हालांकि, अलीगढ़ और टूंडला जीआरपी की सूझबूझ और तालमेल से बच्ची को सकुशल टूंडला स्टेशन पर उतार लिया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना अकराबाद निवासी रोजीना अपनी छह माह की बेटी आफिया के साथ कोलकाता जाने के लिए अलीगढ़ जंक्शन पर पूर्वा एक्सप्रेस का इंतजार कर रही थीं। जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म पर आई, रोजीना ने अपना भारी सामान डिब्बे के अंदर रखने के लिए पास खड़ी एक अन्य महिला यात्री को अपनी बच्ची पकड़ा दी। अभी रोजीना अपना सामान लेकर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर ही रही थीं कि अचानक ट्रेन चलने लगी। रोजीना प्लेटफार्म पर ही छूट गईं, जबकि उनकी मासूम बेटी उक्त महिला के पास ट्रेन के भीतर चली गई। बदहवास मां ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। अलीगढ़ जीआरपी ने तुरंत टूंडला जीआरपी प्रभारी मोनू आर्य को अलर्ट किया। टूंडला में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूर्वा एक्सप्रेस के टूंडला स्टेशन पर पहुंचते ही कोच संख्या एस-1 से महिला के पास से बच्ची को उतार लिया। रोजीना संगम एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचीं। अपनी छह माह की आफिया को दोबारा गोद में पाकर रोजीना के खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed