{"_id":"67dda890d546dd8922010587","slug":"6-lakh-stolen-from-a-grocery-store-100-meters-away-from-the-police-station-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-144799-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: थाने से 100 मीटर दूर परचून की दुकान से 6 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: थाने से 100 मीटर दूर परचून की दुकान से 6 लाख की चोरी
Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना पर पहुंचे सीओ जसराना दुकान स्वामी से करते जानकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
एका (फिरोजाबाद)। एका थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर चोरों ने परचून की दुकान का फड़ तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए।
सुबह करीब सात बजे दुकान स्वामी को वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ समेत थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कस्बा के मैन बाजार निवासी रामकृष्ण की एका थाने से महज 100 कदम की दूरी पर ही परचून के सामान की दुकान है। रोजाना की तरह वह बृहस्पतिवार को भी दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जानकारी हुई कि दुकान में चोरी हो गई है। चोरी की सूचना मिलने पर सीओ जसराना अमरीश कुमार व अन्य फोर्स मौके पर पहुंच गया। जांच पड़ताल में जानकारी हुई कि दुकान का फड़ तोड़ने के बाद चोर दुकान में दाखिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने दुकान में शराब का सेवन भी किया। दुकान में शराब के टेट्रा पैक मिले हैं।
वहीं दुकान से कुछ दूर काउंटर की रैक और एक सोने की अंगूठी भी पड़ी मिली है। चोरी रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। चोर दुकान का फड़ तोड़ते रहे और पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं हो पाई। जबकि घटनास्थल से थाने की दूरी महज 100 मीटर ही बताई गई है। पीड़ित रामकृष्ण ने बताया कि चोरी दुकान में से करीब ढाई लाख रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए हैं। आगरा से दुकान का सामान मंगाने के लिए नकदी रखी हुई थी।