फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   5547 candidates gave BEd entrance exam

5547 परीक्षार्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
5547 candidates gave BEd entrance exam
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन शुक्रवार को जनपद के 15 केंद्रों पर दो पालियों में किया गया। पंजीकृत 6130 में से 5547 ने ही परीक्षा दी। प्रश्न पत्र को देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। हालांकि कई परीक्षार्थियों को पूरा पेपर हल करने में कठिनाई हुईं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली प्रवेश परीक्षा का आयोजन जनपद में हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक विद्यार्थियों को फेस शील्ड और मास्क दिए गए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया गया। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 तक हुई। सघन तालाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई।
विज्ञापन

डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इधर, नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रभाष्कर राय ने सुगरा बेगम इंटर कॉलेज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज, एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। शाम की पाली में भी नोडल अधिकारी और सचल दल परीक्षा केंद्रों पर दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद रही जाम की स्थिति
फिरोजाबाद। एमजी डिग्री कॉलेज और एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पहली पाली छूटने के बाद परीक्षार्थियों की भीड़ निकली। ऐसे में स्टेशन रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनीं रही। दूसरी पाली शुरू होने से पहले परीक्षार्थी कॉलेज के बाहर बैठकर ही इंतजार करते नजर आए। यही हाल अन्य परीक्षा केंद्रों पर रहा। हालांकि बारिश शुरू होने के कारण परीक्षार्थियों को जल्दी ही प्रवेश दे दिया गया।

सिर्फ एक कक्ष निरीक्षक
फिरोजाबाद। हर परीक्षा में एक कक्षा में दो कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाती है। बीएड परीक्षा में कक्षाओं में सिर्फ एक ही कक्ष निरीक्षक देखे गए। तीन घंटे की परीक्षा में सिर्फ एक शिक्षक के लिए ड्यूटी करना काफी मुश्किल भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed