{"_id":"63ab38057179ca3b4156d2e2","slug":"542-beds-of-l-2-category-120-beds-of-l-one-will-be-reserved-for-kovid-patients-firozabad-news-agr5582559171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कोविड मरीजों के लिए एल-टू श्रेणी के 542, एल-वन के 120 पलंग होंगे आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कोविड मरीजों के लिए एल-टू श्रेणी के 542, एल-वन के 120 पलंग होंगे आरक्षित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुट गया है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर 662 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित होंगे॥ इन बेडों को एल-वन और एल-टू श्रेणी में बांटा जाएगा। एल-टू श्रेणी के 542 और एल-वन के 120 बेड आरक्षित होंगे।
मेडिकल कॉलेज और एफएच मेडिकल कॉलेज को एल-टू श्रेणी में रखा जाएगा। यहां गंभीर मरीजों का उपचार किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना, एका और सिरसागंज में एल-वन श्रेणी की सुविधाएं दी जाएंगी। यहां कोविड के सामान्य वाले लक्षणों के आधार पर जरूरतमंद मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
कोविड की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि जिले में कोरोना को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। वार्ड भी तैयार किए जा रहे हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर स्थिति का सामना किया जा सके।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. श्याममोहन गुप्ता ने बताया कि सभी चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य कर्मियों को मास्क पहनकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव के आदेश पर सभी चिकित्सक एवं कर्मियों के अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।