फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बायोमेडिकल बेस्ट निस्तारण पर बरती जाएगी सख्ती

निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बायोमेडिकल बेस्ट निस्तारण पर बरती जाएगी सख्ती

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बायोमेडिकल  बेस्ट निस्तारण पर बरती जाएगी सख्ती
bio medical waste
फिरोजाबाद। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण पर शासन सख्त हो गया है। अब निजी एवं सरकारी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण प्रक्रिया को जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। बीते दिनों लखनऊ में हुई बैठक में सीएमओ को बायोमेडिकल निस्तारण पर सख्ती करने के निर्देश मिले। सरकारी से लेकर प्राइवेट क्लीनिक और नर्सिंग होम्स को हर हाल में नियमों का पालन कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


अस्पतालों से निकलने वाले कचरे से संक्रामक रोगों के फैलने का डर रहता है। बायोमेडिकल का निस्तारण करना शासन ने अनिवार्य कर दिया है। हालांकि यह नियम पूर्व में था। किंतु अब इसका पालन सख्ती से कराने के लिए निर्देशित किया है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट के लिए लाल-पीले डिब्बे रखना बहुत जरूरी है। अगर क्लीनिक पर ऐसे डिब्बे नहीं मिले तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इस तरह होगा बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण
  • पीला डिब्बे में- ऐसे डिब्बों में सर्जरी में कटे हुए शरीर के भाग, लैब के सैम्पल, खून से युक्त मेडिकल की सामग्री (रुई/ पट्टी) ड़ाली जाती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लाल डिब्बा- इसमें दस्ताने, कैथेटर, आईवी सेट, कल्चर प्लेट को डाला जाता है।
  • नीला या सफ़ेद बैग- इसमें गत्ते के डिब्बे, प्लास्टिक के बैग जिनमें सुई, कांच के टुकड़े या चाकू रखा गया हो उनको डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed