फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   500 camp built by cancer test

शिविर में 500 ने कराया कैंसर का परीक्षण

Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 04 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
500 camp built by cancer test
स्वास्‍थ्य परीक्षण शिविर
 स्व. दिनेशचंद्र जैन की स्मृति में पांचवां नि:शुल्क कैंसर निदान शिविर का आयोजन फीरोजाबाद क्लब में किया गया। कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान ग्वालियर के डायरेक्टर वीआर श्रीवास्तव की टीम ने करीब पांच सौ मरीजों का परीक्षण किया। 
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ डीएम राजेश प्रकाश ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विशेषज्ञ डॉ. वीआर श्रीवास्तव, डॉ. वी जलज, डॉ. के सुल्ताना, डॉ. एमएल अग्रवाल, डॉ. नीति अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान मुख कैंसर के 175, लीवर कैंसर के 15, स्तन कैंसर के 30, बच्चेदानी कैंसर के 22, जनरल गांठ के 25 मरीजों का परीक्षण किया गया। 217 लोगों को रेलवे के फ्री पास मुहैया कराए गए। मंच पर विराजमान नगर विधायक मनीष असीजा, डा. वीआर श्रीवास्तव का सम्मान सचिव राहुल जैन सिटीजन ने किया। डीएम ने कहा कि कैंसर शिविर से जनपद के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। नगर विधायक मनीष असीजा ने चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देते हुए कहा कि जनपद के लोगों का इलाज ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है, जो सराहनीय है। सचिव राहुल जैन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन अनिल जैन एलआईसी ने किया। शिविर में रोहित जैन, संजय जैन, महेशचंद्र जैन, चंद्रप्रकाश, प्रभाष जैन, मनीष जैन, डिंपल जैन, ललितेश जैन, विमल रेता, संजय जैन पीआरओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कैंसर लाइइलाज बीमारी नहीं: डॉ श्रीवास्तव
कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कहा कि कैंसर लाइलाज बीमारी नहीं है। इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। यदि निदान व उपचार समय से हो जाए तो इससे भी जीत बोली जा सकती है। वर्तमान में तंबाकू, गुटखा, सुपारी से कैंसर की संभावना अधिक बढ़ जाती है। महिलाओं में स्तन व बच्चेदानी का कैंसर निरंतर बढ़ता जा रहा है। नियमित परीक्षण किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed