फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   50 thousand rupees crossed from the pocket of the cloth merchant, one caught

कपड़ा कारोबारी की जेब से पार किए 50 हजार रुपये, एक पकड़ा

Mon, 13 Sep 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees crossed from the pocket of the cloth merchant, one caught
रफ़रोजाबाद ! शिकोहाबाद थाने के बाहर जेब कतरो से पीड़ित विजय और रामप्रकाश अपने साथियों के साथ। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद से मक्खनपुर ऑटो से शिकोहाबाद में कपड़ा खरीदने आ रहे एक व्यक्ति की जेब से जेबकतरे ने 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जेबकतरा जेब को साफ कर भागने लगा। पीड़ित ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक आरोपी का पीछा कर दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विजय सिंह पुत्र सोमदत्त निवासी लालई रसूलपुर कारोबारी है। वह थोक में कपड़े लेकर उसकी सिलाई करता है। रविवार को ऑटो से अपने दोस्त भोले के साथ फिरोजाबाद से शिकोहाबाद के लिए कपड़ा लेने के लिए आ रहा था। ऑटो में फिरोजाबाद मखनपुर के मध्य जेबकतर ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया। जेबकतरे ने कारोबारी की जेब से 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जेबकतरे मखनपुर पर ऑटो से उतरकर भागने लगे।
विज्ञापन

जब कारोबारी को जेब कटने का अहसास हुआ तो उसने ऑटो से उतर कर भाग रहे एक युवक का दोस्त के साथ पीछा कर दबोच लिया। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित जेबकतरे को पकड़कर शिकोहाबाद थाने ले आया। और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दो दिन पूर्व रामप्रकाश पुत्र कालीचरण निवासी बिल्टीगढ़ के भी जेबकतरे ने 12500 की जेब काट ली थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह का कहना है कि मामला थाना मक्खनपुर क्षेत्र का था। इसीलिए आरोपी को वहां की पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed