फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   50 people were donating blood, 69 the full Resolution

50 लोगों ने किया रक्तदान, 69 ने भरे संकल्प पत्र

Thu, 01 Oct 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 01 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
50 people were donating blood, 69 the full Resolution
फीरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। 50 लोगों ने किया रक्तदान जबकि 69 ने संकल्प पत्र भरे। शिविर में सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को सेवार्थ संस्थान ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन ट्रामा सेंटर अध्यक्ष पीके जिंदल ने किया। सबसे पहले उन्होंने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने भी रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए लोगों में गजब का उत्साह रहा। शिविर में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतनिधिमंडल, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, अग्रवाल ग्रुप, लोक कल्याण समिति का विशेष सहयोग रहा। वहीं, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। ट्रामा सेंटर के प्रभारी एम लुकोस के अलावा सर्वेश कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र  कुमार ने सेवाएं प्रदान की।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि लोगों को रक्तदान करना चाहिए। पता नहीं कब किसके काम हमारा खून आ जाए।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि रक्तदान के लिए युवा आगे आएं। सिर्फ मन का भ्रम है कमजोरी आएगी लेकिन यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक कल्याण समिति के तरनदीप सलूजा ने कहा कि उन्होंने कई बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने के बाद अलग ही अनुभूति होती है। रक्तदान महादान होता है।
अनीता कालानी ने कहा कि रक्तदान का जब भी मौका मिलता है तब करती हूं। फीरोजाबाद में दीदी के यहां आई थी। लेकिन पता लगा शिविर लगा है तो रक्तदान करने चली आई।

दिव्यांशी जिंदल ने कहा कि अक्सर पढ़ा है रक्तदान करने से जान बचाई जा सकती है। सोचा क्यों ना हम भी रक्तदान करें। इसलिए घर पर झगड़ कर रक्तदान के लिए आई।
ब्रजराज शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर अनुपम शर्मा ने कहा कि पहली बार रक्तदान किया। बहुत खुशी हुई। अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। अमर उजाला को धन्यवाद।

इन लोगों ने भी किया रक्तदान
पीके झिंदल, द्विजेंद्रमोहन शर्मा, तरनदीप सलूजा, विनोद कुमार शाक्य, प्रतीक्षा, अशोक बहीरवानी, दिलीप, सौरभ गर्ग, अजीत अग्रवाल, पिंटू कुशवाह, गौरव, सनी गुप्ता, नरेश, महेशपूरन, अमित गुप्ता, अंजू अग्रवाल, अनमोल शर्मा, सुनीता, शुभम, संदीप शर्मा, सुधीर, मेराज आजम, राहुल, विवेक, सत्य, गौरव, अरशद, मो फरमान, वारिजन, बंटी जाटव, डॉ कृष्णकांत, विनीत, दलवीर सिंह, विजयकांत, मनोज, रोहित, प्रशांत तिवारी समेत कई अन्य लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed