फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   50 kg adulterated cheese being brought by roadways bus caught

Firozabad News: रोडवेज बस से लाया जा रहा 50 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

Fri, 10 Nov 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
50 kg adulterated cheese being brought by roadways bus caught
फिरोजाबाद। त्योहार के मद्देनजर जिले में मिलावट का कारोबार तेजी से बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह में मिलावटी पनीर, नकली देसी घी, रिफाइंड, रंगीन छैना, मिल्क केक, कलाकंद पकड़ा गया है। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त डाॅ. सुधीर कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। रोडवेज बस में रखकर सप्लाई को ले जाए जा रहे मिलावटी पनीर को पकड़ा।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे सूचना मिली कि रोडवेज बस से मिलावटी पनीर ले जाया जा रहा है। टीम सुबह ही सक्रिय हो गईं। टीम ने कोटला चुंगी के पास फर्रुखाबाद रोडवेज की बस को रोका। इसमें रखे एक ड्रम में 50 किलो पनीर को जब्त कर लिया। मिलावटी पनीर होने पर एक नमूना जांच को भेजा। मौके पर ही पनीर को नष्ट करा दिया। टीम ने फतेहाबाद रोड से मावा का नमूना भरा। यह मावा बाजर में बिक्री के लिए आ रहा था। सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने लोगों से आह्वान किया है कि त्योहार पर खाद्य पदार्थ में अगर कहीं किसी मिलावट का संदेह हो तो खाद्य विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन





ऐसे करें दूध की शुद्धता की जांच



सोडा परीक्षण- पांच मिलीग्राम दूध में इतना ही अल्कोहल मिलाएं। इसके बाद इसमें पांच बूंद रोजेलिक एसिड डालें। अगर दूध गहरे लाल रंग का हो जाता है तो समझ लीजिए कि दूध में सोडे की मिलावटी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यूरिया परीक्षण- पांच मिलीलीटर कच्चे दूध में इतना ही पैराडाइमिथाइल एमिनो बैन्जालिडहाइड केमिकल मिलाएं। इसके बाद अगर दूध गहरा पीले रंग का हो जाता है तो इसमें यूरिया मिलावट की पुष्टि हो जाएगी।


डिटर्जेंट परीक्षण-पांच मिलीलीटर कच्चे दूध में दो बूंद ब्रोमोकिसाल परपल घोल डालें। अगर दूध में डिटर्जेंट मिला होगा तो उसका रंग नीला हो जाएगा।


हाइड्रोजन पराक्साइड का परीक्षण- पांच मिलीलीटर दूध में चार बूंद बेन्जिलिडीन तथा दो बूंद एसिटिक एसिड डालकर हिलाएं। मिलावट होगी तो दूध नीले रंग का हो जाएगा।


स्टार्च परीक्षण- उबाले हुए दूध को पहले ठंडा कर लें। इसके बाद पांच मिलीलीटर दूध में आयोडीन की पांच बूंदें डालें। इस मिश्रण के बाद अगर दूध का रंग नीला होता है तो उसमें स्टार्च मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed