फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   50 bigha farm owners, gun license holders are also taking old age pension

50 बीघा खेत के मालिक, बंदूक का लाइसेंस फिर भी ले रहे वृद्धावस्था पेंशन

Tue, 03 Aug 2021 07:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
50 bigha farm owners, gun license holders are also taking old age pension
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर जिले में वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों का समाज कल्याण विभाग ने सत्यापन कराया तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। गांव-गांव जाकर टीमों ने सर्वे किया तो जिले के 50114 योजना के लाभार्थियों में से कुल 1969 अपात्र मिले हैं। इसमें कुछ 50 बीघा खेत के मालिक हैं, तो कुछ चार पहिया गाड़ी के मालिक हैं। कुछ सुरक्षा के लिहाज से लाइसेंसी बंदूक तक रखे हैं, इसके बाद भी पांच सौ रुपये वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। जबकि कुछ वृद्धावस्था पेंशन की शर्तो को पूरा करते दिखाई नहीं दिए तो कुछ के मृत होने के बाद भी उनके बैंक एकाउंट में पेंशन की धनराशि दी जा रही है। विभाग ऐसे अपात्रों की सूची बना रहा है। इनके स्थानों पर नए पात्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

केस एक....
सदर ब्लॉक के ग्राम जलालपुर निवासी रामसेवक पुत्र के रेलवे में नौकरी लग जाने के बाद भी बैंक में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान किया जा रहा था। विभाग ने शासन के निर्देश पर सत्यापन कराया तो हकीकत सामने आई। विभाग ने इनका नाम पेंशन योजना के लाभार्थियों से हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

केस दो..
सदर ब्लॉक के ग्राम बिलेहना निवासी नरोत्तम सिंह के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान विभाग के द्वारा किया जा रहा था। पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के दौरान नरोत्तम सिंह ग्राम प्रधान बन गए। प्रधान का चुनाव जीतने के बाद नरोत्तम सिंह ने खुद ही वृद्धावस्था पेंशन से नाम कटवाने के लिए सत्यापन के दौरान जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन...
जसराना तहसील क्षेत्र के ग्राम दारापुर मिलावली निवासी वंशीलाल के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान विभाग के द्वारा किया जा रहा था। तहसील की टीम जब सत्यापन को पहुंची तो घर में चार पहिया गाड़ी होने की जानकारी होने के बाद वंशीलाल का नाम विभाग ने काटने की तैयारी कर ली है।
केस चार....
शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम जेबड़ा निवासी प्रमोद कुमार के नाम 50 बीघा खेत होने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन उनके बैंक एकाउंट में विभाग द्वारा भेजी जा रही थी। 50 बीघा खेत के मालिक के खाते में वृद्धावस्था पेंशन जाने पर इनका नाम सूची से हटाया जाएगा।

केस पांच...
शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के घाघऊ निवासी रविंद्र सिंह के घर में बंदूक का लाइसेंस होने के बाद भी वृद्धावस्था पेंशन बैंक एकाउंट में जा रही थी। समाज कल्याण विभाग की टीम जब गांव में सत्यापन को पहुंची तो उनका नाम सूची से बाहर करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed