फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   4882 patient checkup in arogya mela

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 4882 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 07 Feb 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
4882 patient checkup in arogya mela
नगला बरी चौराहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेला में मरीजों को देखते चिकित्सक - फोटो : FIROZABAD
जनपद के 60 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान 4882 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

आरोग्य मेलाें में 2051 महिलाओं, 1988 पुरुषों एवं 843 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खांसी, जुकाम के अलावा बुखार और एलर्जी से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक थी। इस दौरान 180 पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनवाए गए। 32 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेलेे में लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

कच्चा टूंडला अस्पताल बंद मिला
फिरोजाबाद। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कच्चा टूंडला में एसीएमओ डॉ. भानुप्रताप सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें अस्पताल में कोई भी स्टाफ नहीं मिला। हालांकि यहां आरोग्य मेले का आयोजन किया जाना था।

नगलाबरी चौराहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला के दौरान रजिस्ट्रेशन कराती महिला

नगलाबरी चौराहा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला के दौरान रजिस्ट्रेशन कराती महिला- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed