{"_id":"687a4f7735122dd4ba098c6f","slug":"43-teachers-found-absent-during-inspection-warning-of-action-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-152550-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 43 शिक्षक, कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 43 शिक्षक, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान एक बार फिर शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई है। जिला टास्क फोर्स समिति द्वारा 01 से 15 जुलाई के बीच विद्यालयों के निरीक्षण में 43 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इन शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा वेतन रोकने की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
निरीक्षण बीईओ, जिला समन्वयक और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड़ की थी। शिकोहाबाद ब्लॉक में सबसे ज्यादा खराब स्थिति देखने को मिली। 24 शिक्षक शिकोहाबाद ब्लॉक में ही गैर हाजिर मिले हैं। जबकि 19 शिक्षक अन्य ब्लाकों में हैं। बीएसए ने शिक्षकों को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरीक्षण किए जा रहे हैं।