फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   पाइप लाइन से सालभर में भी नहीं आया गंगाजल

पाइप लाइन से सालभर में भी नहीं आया गंगाजल

Wed, 08 May 2019 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन से सालभर में भी नहीं आया गंगाजल
-फोटो-
विज्ञापन


पाइप डले एक साल बीता, लेकिन नहीं आया गंगाजल
-महावीर नगर में प्राइवेट सबमर्सिबल से प्यास बुझाने को मजबूर है जनता
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। नगर निगम की लापरवाही के कारण जनता को गंगाजल नसीब नहीं हो पा रहा है। महावीर नगर की जनता को भीषण गर्मी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए प्राइवेट सबमर्सिबलों पर दौड़ लगानी पड़ रही है।
जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत जलनिगम ने एक साल पूर्व महावीर नगर में पाइप लाइन डाली थी। क्षेत्र की जनता को आजतक गंगाजल नसीब नहीं हुआ। महावीर नगर में सबसे अधिक समस्या गली नंबर दो व तीन में है। इन गलियों में गंगाजल की आपूर्ति शुरू न होने के कारण जनता प्राइवेट सबमर्सिबलों पर निर्भर है। बिजली खर्च अधिक होने के कारण लोग सबमर्सिबल से भी पानी नहीं भरने देते। हालांकि क्षेत्रीय पार्षद पति सुनील मिश्रा ने क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति शुरू कराने के लिए कई बार जलकल विभाग व जलनिगम अधिकारियों से संपर्क किया। आजतक क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गर्मी में पानी के लिए दिन-रात इधर-उधर भागने को मजबूर हैं। नगर निगम में भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


बोली जनता
का कहना है कि
महावीर नगर क्षेत्र में पेयजल का भारी संकट है। नगर निगम के अधिकारी शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं करते।
शुभम

प्राइवेट सबमर्सिबल से पानी भरने के लिए सुबह से शाम तक गलियों में दौडना पड़ता है। आजतक लाइन चालू नहीं हुई।
सुधा शर्मा

जलनिगम द्वारा एक साल पूर्व क्षेत्र में पाइप लाइन डलवाई गई थी, लेकिन उसे आजतक चालू नहीं कराया गया। ध्रुव कुमार

नगर निगम की लापरवाही के कारण हमें पानी के लिए परेशानी हो रही है। यदि समय से लाइन चालू करा दी जाती तो समस्या दूर हो जाती।
सरोज देवी

जेड़ाझाल की लाइन करबला टंकी से जोड़ी गई है, जबकि उस टंकी से करबला क्षेत्र में ही पानी नहीं पहुंचता।
राजकुमार

नगर निगम अधिकारियों को गंभीरता से प्रयास करते हुए क्षेत्र में जल्द जेड़ाझाल की आपूर्ति शुरू कराई जाए, जिससे क्षेत्र में समस्या दूर हो।
आनंद जैन

क्या कहते हैं अधिकारी
महावीर नगर क्षेत्र में पाइप लाइन से कई गलियों में आपूर्ति शुरू हो चुकी है। गली नंबर दो व तीन में कुछ समस्या रह गई है। जलनिगम अधिकारियों से संपर्क कर जल्द गंगाजल की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पी.के. सिंह
सहायक अभियंता-जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed