{"_id":"622e29fe5387441931535a59","slug":"3925-street-vendors-will-soon-get-svanidhi-firozabad-news-agr5269998194","type":"story","status":"publish","title_hn":"3925 पथ विक्रेताओं को जल्द मिलेगी स्वनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3925 पथ विक्रेताओं को जल्द मिलेगी स्वनिधि
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बैंकर्स के ढुलमुल रवैया और चुनाव आचार संहिता के कारण लंबे समय से पीएम स्वनिधि के इंतजार में बैठे 3925 पथ विक्रेताओं को जल्द ही योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। शासन के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन व नगर निगम ने 983 पात्रता श्रेणी एवं निकायों के स्तर से सत्यापित 2942 पथ विक्रेेताओं को स्वनिधि दिलाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए विशेष कैंप आयोजन के साथ ही लंबित प्रकरणों को निपटाने के लिए बैंकवार कर्मचारी तैनात किए हैं।
आजीविका को पटरी पर लाने के लिए धन की कमी से जूझ रहे पथ विक्रेताओं को पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के माध्यम से दस-दस हजार रुपये बैंक ऋण दिए जाने का प्रावधान है। पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजनांतर्गत जिले में 19954 पंजीकृत पथ विक्रेताओं को स्वनिधि वितरण का लक्ष्य है। इनमें से अभी तक महज 4435 पथ विक्रेेताओं को ही स्वनिधि योजना का लाभ दिया जा सका है।
अवशेष करीब 15519 पथ विक्रेताओं के आवेदन की छंटनी सत्यापन आदि कार्य कराए जा रहे हैं। चुनाव से पहले इसमें से भी 3925 पथ विक्रेताओं को दस हजार रुपये का ऋण देने का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन जनवरी माह में एकाएक आचार संहिता लगने के कारण यह आवेदन बैंकों में ही रुक गए थे। अब सबसे पहले बैंकों से इन पथ विक्रेताओं को ऋण दिलाने की बात कही जा रही हैं। वहीं अन्य का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के क्रियान्वयन में बैंक शाखाओं का रवैया काफी खराब है। यही कारण है कि हजारों आवेदन पत्रों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति काफी खराब होने के कारण फिरोजाबाद को प्रदेश भर में सबसे फिसड्डी तीन जिलों में 69वें स्थान पर रखा गया है।
पीएम स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना का क्रियान्वयन सख्ती के साथ पूरा कराया जाएगा। जिलाधिकारी का इस पर पूरा फोकस है। बैंक शाखा व निकायों में कैंप आयोजन के साथ ही कार्मिकों को तैनात किया गया है। ताकि पात्रता श्रेणी वाले पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिले। अभी तक की प्रगति पर शासन ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
सुभाषवीर सिंह, राजपूत पीओ डूडा