{"_id":"5c86a313bdec2214577e68cc","slug":"31552327443-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - सपा और प्रसपा के चुनाव कार्यालयों पर हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - सपा और प्रसपा के चुनाव कार्यालयों पर हलचल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
सपा और प्रसपा के चुनाव कार्यालयों पर हलचल
-भाजपा और कांग्रेस को उम्मीदवार का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। चुनावी तैयारी चल रही है। अभी सिर्फ सपा-बसपा गठबंधन और प्रसपा के चुनाव कार्यालय खुले हैं। सुबह कार्यालयों पर गहमा गहमी रहती है उसके बाद सभी प्रचार में निकल जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस के चुनाव कार्यालय अभी बने नहीं हैं।
दृश्य एक - दोपहर तीन बजे नगला बरी पर सर्विस रोड स्थित सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव के चुनाव कार्यालय पर दिगेंद्रभानु प्रताप भास्कर कार्यालय का रजिस्टर संभाले थे। सुरेशचंद्र सोनी, जसवंत सिंह, हरी सिंह, मुन्नालाल चौधरी मौजूद थे। वहीं अंदर इरफान अब्बासी, अनीस पूर्व बीडीसी एवं जियाउद्दीन उर्फ हाजी मौजूद थे। शहर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू व फिरोज भाई दुर्गेश नगर का भ्रमण करके लौटे थे। यहां चाय का इंतजाम था। बाहर गेट पर गुटखा की स्टाल कल्लू भाई लगाए थे।
दृश्य दो - दोपहर डेढ़ बजे प्रसपा के नगला बरी स्थित कार्यालय का उद्घाटन रविवार की शाम को हुआ था। कार्यालय का गेट सोमवार को देर से ही खुला। कार्यालय प्रभारी पप्पू खां बोले आज देर हो गई, वैसे तो चुनावी रंग चढ़ेगा। रजिस्टर यहां रखा था। कार्यक्रमों का चार्ट लगा था। जनसंपर्क का चार्ट यहां सुबह ही लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस के कार्यालय अभी नहीं बने
फिरोजाबाद। भाजपा एवं कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित नहीं हुए तो इनके चुनाव कार्यालय भी अभी नहीं बने हैं। दोनों दलों के संगठनात्मक कार्यालय पहले से बने हुए हैं। नगर निगम के मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय पर ताला लटक रहा था। जिलाध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने बताया हम तो कैंप कार्यालय पर बैठते हैं नया कार्यालय भवन तैयार हो रहा है। कांग्रेस के मोहल्ला गंज स्थित कार्यालय पर सन्नाटा था, कोई यहां मौजूद नहीं मिला।