फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   29 Anganwadi center buildings will be constructed

Firozabad News: 29 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का होगा निर्माण

Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
29 Anganwadi center buildings will be constructed
फिरोजाबाद। जिले में तीन करोड़ 43 लाख 36 हजार की लागत से 29 नए आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से सूची आने के साथ ही इन भवनों के निर्माण कराए जाने की तैयारी प्रारंभ कर दी। अभी तक किराए के भवन या प्राइमरी स्कूल में संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन होगा। जिले के ग्रामीण अंचल में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन के लिए खुद का भवन नहीं होने के कारण अभी तक इनका संचालन प्राइमरी स्कूल अथवा किराए के भवन में किया जा रहा था। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र में महिला कार्यकर्ता को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। शासन की ओर से जिले के 29 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण किए जाने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। एक केंद्र के भवन निर्माण पर 11.84 लाख रुपये खर्च होगा। इसमें से दो लाख बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दो लाख पंचायतीराज विभाग तथा 7.84 लाख की धनराशि मनरेगा योजना से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

29 भवनों के बनाए जाने पर 3.43 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। भवनों का निर्माण हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




इन गांवों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र भवन
जिले में बनाए जाने वाले कुल 29 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में टूंडला ब्लॉक में सबसे अधिक 12 भवनों का निर्माण कराया होगा। इसमें मरसेना,गोथुआ, पचोखरा पंचायत के गढ़ी जोरी,लतीफपुर, भीकनपुर बझेरा पंचायत के नगला राजपुत, छितरई में दो, गोथुआ मिलिक, पहाड़ीपुर भौड़ेला,सदाबांस, महोवली, हिम्मतपुर तथा नारखी ब्लॉक में ओखरा एवं मदनपुर, जसराना ब्लॉक में भेंड़ी पंचायत के नगला तुलसी में तथा मदनपुर ब्लॉक मे फतेहपुर चंदरई,नानेमऊ में भवन बनना है। वहीं शिकोहाबाद ब्लॉक में नीमखेरिया दो,नौकटा, तारामई, वाकलपुर,चितावली,बदनपुर कर्खा एवं नावली तथा फिरोजाबाद ब्लॉक में मटामई, हिरनगांव, शंकरपुर, हरदासपुर निस्फी में भवन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जिले में 29 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इन भवनों का निर्माण होने से ग्रामीण अंचल के आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति में काफी सुधार होगा। इस पर 3.43 करोड़ से अधिक धनराशि खर्च होगी।
दीक्षा जैन, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed