{"_id":"6873f6fb797505f96605adc0","slug":"279-youth-were-selected-on-the-first-day-of-the-job-fair-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-152252-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रोजगार मेले के पहले दिन 279 युवाओं का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रोजगार मेले के पहले दिन 279 युवाओं का किया चयन
Sun, 13 Jul 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
एमजी कालेज में लगे रोजगार मेला में ऑफर लेटर प्राप्त युवाओं के साथ एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्
- फोटो : एमजी कालेज में लगे रोजगार मेला में ऑफर लेटर प्राप्त युवाओं के साथ एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता,खुशबू शाक्य व अन्य।
फिरोजाबाद। विश्व युवा कौशल दिवस पर एमजी गर्ल्स इंटर कालेज में लगाए गए रोजगार मेले में 525 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 12 नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 279 का चयन करने के साथ 15 को ऑफर लेटर दिया गया। मेले का निरीक्षण एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने किया।
विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल मिशन, राजकीय आईटीआई तथा सेवायोजन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से रविवार को रोजगार मेला का आयोजन एमजी कालेज प्रांगण में किया गया। रोजगार मेले में युवाओं का पंजीयन कराने के साथ शामिल होने आई विभिन्न नियोक्ता कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया।
इस रोजगार मेला का निरीक्षण एडीएम नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता ने करते हुए सभी युवाओं का साक्षात्कार करने की हिदायत दी। इस दौरान 525 यूवाओं ने प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने 279 अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया। एडीएम ने इस मौके पर 15 युवाओं को ऑफर लेटर का वितरण किया। यह रोजगार मेला 14 जुलाई को भी आयोजित होगा। मेला में जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य, जिला प्रबंधक कौशल विकास सतेंद्र श्रीवास्तव, पंकज यादव, अजीत कुशवाह, विपिन कुमार, गुलशन कुमार, ऋतुराज चौरसिया, वीरपाल सिंह, शैलेश, देवेश कुमार, भगत सिंह, अभिषेक, सैय्यद सावेज अली, संजय कुमार, आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।