फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   25 sacks loaded with rice recovered

Firozabad News: चावल से लदे 25 बोरे बरामद

Sun, 26 Nov 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 26 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
25 sacks loaded with rice recovered
फरिहा। जसराना तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी ने रविवार देर शाम लोडर वाहन में चावल से लदे 25 बोरों को बरामद किया। चावल किसी राशन की दुकान का बताया जा रहा है। तहसीलदार लालता प्रसाद तिवारी फरिहा से जसराना जा रहे थे। इस बीच गांव नगला भादो के पास कुछ शक होने पर उन्होंने मुस्तफाबाद से हाथवंत की तरफ जा रहे लोडर वाहन को अचानक रुकवा कर जब चेकिंग की तो उसमें 25 बोरों में चावल भरा हुआ मिला।
विज्ञापन


चालक ने बताया कि वह मिड डे मील का चावल लेकर एक कोटेदार की दुकान पर जा रहा था। तहसीलदार ने चावल को फरिहा थाने की पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है । उन्होंने इसकी जानकारी पर पूर्ति विभाग की टीम को दे दी, सूचना पर पूर्ति विभाग की टीम भी थाने पर पहुंच कर चावल की जांच- पड़ताल में जुट गई। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि पूर्ति विभाग की टीम की जांच के बाद पता चलेगा कि चावल को कहां से कहां ले जाया जा रहा था। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed