{"_id":"67ed8f46fe7cbf85ca018d02","slug":"25-e-rickshaws-running-without-registration-seized-40-challaned-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-145604-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिना पंजीकरण दौड़ रहे 25 ई-रिक्शा सीज, 40 के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिना पंजीकरण दौड़ रहे 25 ई-रिक्शा सीज, 40 के चालान
Thu, 03 Apr 2025 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई करते पीटीओ प्रवीण वाजपेई, यातायात प्रभारी महेश यादव।
- फोटो : ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई करते पीटीओ प्रवीण वाजपेई, यातायात प्रभारी महेश यादव।
फिरोजाबाद। शासन के निर्देश पर पहली अप्रैल से बिना पंजीकरण दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को उप संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। टीम ने 25 ई-रिक्शा सीज किए हैं। 40 के चालान किए हैं। कई ई-रिक्शा ऐसे थे जिन्हें नाबालिग दौड़ा रहे थे।
अवैध ई-रिक्शा संचालकों के विरुद्ध पहली अप्रैल से अभियान शुरू किया गया है। बुधवार को बिना दस्तावेज एवं बिना लाइसेंस संचालित हो रहे 25 ई-रिक्शा को सीज किया गया। साथ ही 40 का चालान काटा गया। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। यात्रीकर अधिकारी प्रवीण बाजपेई और यातायात प्रभारी महेश यादव ने अपनी टीम के साथ आसफाबाद, रसूलपुर, जाटवपुरी, नगला बरी, जैन मंदिर चौराहे पर अभियान चलाया था।
कई चालक चेकिंग की जानकारी होने पर पहले ही रास्ते बदलकर ई-रिक्शा लेकर भाग गए। बाजार में ई-रिक्शा संचालक कहीं पर भी रोक कर खड़े हो जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पहली अप्रैल से अभियान शुरू हो गया। अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालन मिलने, नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाने, बिना लाइसेंस एवं बिना पंजीकरण के संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।