{"_id":"680b7546f33ed196ed090bec","slug":"235-illegal-hoardings-and-banners-removed-notices-issued-to-35-people-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-147066-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 235 अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए, 35 लोगों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 235 अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए, 35 लोगों को जारी किए नोटिस
Fri, 25 Apr 2025 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
होर्डिंग हटाते कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अवैध होर्डिंग और पोस्टर-बैनर के विरुद्ध नगर निगम का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। निगम की टीमों ने अभियान के छठवें दिन 230 अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर-बैनर को जब्त किया। निगम क्षेत्र में बगैर अनुमति बिजली के पोल और सरकारी इमारतों पर लगाए अवैध होर्डिंग व पोस्टर-बैनर के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी की शोभा बिगाड़ रहे ज्यादातर होर्डिंग और पोस्टर-बैनर स्कूल-कॉलेज, होटल-ढाबा व निजी हॉस्पिटल के प्रचार-प्रसार आदि से जुड़े हैं। नगर आयुक्त के निर्देश पर संचालित अभियान के छठवें दिन निगम की टीमों में न्यू तिलक नगर, रामलीला चौराहा, रसूलपुर, जाटवपुरी चौराहा, शीतल खां रोड आदि जगहों पर दस्तक दी। अभियान के दौरान बिजली के पोल और अन्य सरकारी संपत्ति पर टंगे होर्डिंग को हटाया गया। वहीं बगैर अनुमति सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग और पोस्टर-बैनर लगाने वाले 35 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। तीन दिन में जुर्माना अदा नहीं कराने वाले लोगों को एफआईआर की चेतावनी दी गई है।