फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   23 Bhagwat Katha started in Rasidpur Kanaita with Kalashayatra

23 कलशयात्रा के साथ रसीदपुर कनैटा में भागवत कथा हुई शुरू

Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
23 Bhagwat Katha started in Rasidpur Kanaita with Kalashayatra
श्री हंस से मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते जेलर /प्रभारी अधीक्षक आ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अयांश भक्त मंडल की ओर से गांव रसीदपुर कनैटा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के साथ हो गया। कलशयात्रा का शुभारंभ प्रभारी जेल अधीक्षक आनंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलशयात्रा के समापन पर मंत्रोच्चारण के साथ कलशों की स्थापना की गई।
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के मौके पर कलशयात्रा बाईपास रोड स्थित हंस सत्संग आश्रम से प्रारंभ हुई। कलशयात्रा में 51 कलश धारण करके महिलाएं चल रहीं थी। कलशयात्रा आश्रम से शुरू होकर गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

मार्ग में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद कथा व्यास पंडित अवधेश मिश्रा शास्त्री ललितपुर वालों ने कलशों की स्थापना मंत्रोच्चारण के साथ कराई। इस दौरान भागवत कथा का महत्व समझाते हुए कहा कि मानव जीवन में यदि भागवत कथा का मर्म समझना है तो उसके श्रवण करने के साथ जीवन में अपनाए तो कल्याण संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से मंजू देवी, यज्ञपति बिट्टी देवी, मनोज कुमार, मिथिलेश देवी, सुनवा देवी, अंगूरी देवी, कुुसुमा देवी, पिंकी देवी, सुनील कुमार,बंटू राजपूत, गोविंद, भोला, बॉबी, ब्रजेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed