{"_id":"60b127758ebc3e5fbb31021b","slug":"229-constables-found-in-the-police-line-with-the-passing-out-parade-firozabad-news-agr493539554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के साथ जिले को मिले 229 आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के साथ जिले को मिले 229 आरक्षी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 229 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड शुक्रवार को पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित की गई। आईजी आगरा नवीन अरोरा ने परेड का निरीक्षण करने के साथ सलामी ली। आईजी ने कहा कि आज से संविधान आपका धार्मिक ग्रंथ और खाकी वर्दी आपकी शान है।
पुलिस लाइन प्रांगण में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया। मुख्य अतिथि आईजी जोन नवीन अरोडा ने परेड का निरीक्षण करने के साथ सलामी ली। सभी रिक्रूट आरक्षियों को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने इस मौके पर परेड के प्रथम कमांडर प्रवीर राणा, गौरव मलिक, आशीष कुमार, पीटीआई रविंद्र सिंह सहित टीम को पुरस्कार दिए।
एसएसपी अजय कुमार ने प्रशासनिक रिपोर्ट पढ़ते हुए कहा नवंबर 2020 में जिले को 234 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण को जिले में आए। एक ने इस्तीफा दे दिया। चार 15 दिन से अधिक के अवकाश पर चले जाने के कारण वापस भेज दिया। एसएसपी ने आईजी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएट, एलएलबी किए युवा शामिल
फिरोजाबाद। पासिंग आउट परेड में शामिल 229 आरक्षियों में 175 इंटरमीडिएट, 26 ने बीए,13 ने बीएससी, पांच ने बीकॉम, दो एलएलबी, दो ने बीसीए, एक ने बीएड, एक पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
चेहरों पर दिखी खुशी, आपस में खींच ली सेल्फी
फिरोजाबाद। पासिंग आउट परेड समाप्त होने के बाद रिक्रूट आरक्षियों ने अपने साथियों के साथ मोबाइल में सेल्फी खींच ली। कोई युवा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड की फोटो खींचता दिखाई दिया तो कुछ अफसरों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
सफल रिक्रूट बोले
खाकी वर्दी पहनना मेरा बचपन से सपना था
-मेरा खाकी वर्दी पहनने का सपना बचपन से था। इसलिए मेहनत की। फार्म भरा और सलेक्शन हो गया। पिता चंद्रपाल सिंह ने काफी सहयोग किया। परिजन भी तैयारी कराने में सहयोग करते रहे।
- अनुज कुमार, दबतुआ सरधना मेरठ
-मेरा दो नंबर के भाई हरेंद्र का दिल्ली पुलिस में सलेक्शन होने के साथ मैने भी तैयारी जारी रखी। आखिर मेरा नंबर यूपी पुलिस में आ गया। पासिंग आउट परेड में सफल होने के बाद मुझे काफी खुशी है। बड़े भाई गांव में खेती का कामकाज संभालते हैं।
धर्मेंद्र सिंह, अकबरपुर, बुलंदशहर
-मेरे छोटे भाई अंकुश शर्मा का एयरफोर्स में चयन होने के कारण मैने भी पुलिस में भर्ती देखने की तैयारी जारी रखी थी। बीएससी तक पढ़ाई करने के साथ ही सेना या पुलिस में भर्ती की मंशा थी। पासिंग आउट परेड के बाद में काफी खुश हूं।
प्रशांत शर्मा, गोडका, मेरठ
-पुलिस या सेना में जाने का सपना मेरा बचपन से था। पिता रामनिवास के पुलिस विभाग में हैड कांस्टेबिल होने के कारण उनसे प्रेरणा मिली थी। बचपन से तैयारी का परिणाम रहा कि मैं आज यहां सफल हो गया।
सौरभ सिंह, सिकंदरपुर कलां, मुजफ्फरनगर