फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2.22 lakh cases resolved in National Lok Adalat

Firozabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 2.22 लाख वादों का किया निस्तारण

Sun, 10 Mar 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 10 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
2.22 lakh cases resolved in National Lok Adalat
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज हरवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख 22973 वादों का निस्तारण कर 13 करोड़ 21 लाख 25 हजार 609 का अर्थदंड वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान राजस्व न्यायालय के साथ-साथ ग्राम न्यायालय में वादों का निस्तारण की प्रक्रिया पूरे दिन चली। जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के पास दीप प्रज्ज्वलित करके एवं माला को पहनाकर किया। उन्होंने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य गरीब तबके के लोगों को न्याय दिलाना है। इसी उद्देश्य से यह राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की है। जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मकसद आमजन को राहत दिलाना है। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में हम सभी आमजन को जानकारी देते हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख 22 हजार 973 वाद का निस्तारण करके 13 करोड़ 21 लाख 25609 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय की ओर से 30303 वाद, पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 172 वाद निस्तारित करके 10 जोड़े एक साथ विदा किए गए। मोटर दुर्घटना दावा अधिग्रहण के 25 वाद निस्तारित करके 1.54 करोड़ से अधिक धनराशि प्रतिकर के रूप में प्रदान की गई। राजस्व न्यायालयों द्वारा 27806 वाद, बैंकों द्वारा वसूली योग्य 652 वादों का निस्तारण करके 10 करोड़ 86 लाख 15 हजार धनराशि का सेटलमेंट किया गया। अन्य विभागों की ओर से एक लाख छह हजार 979 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट मिनाक्षी सिन्हा ने 47100 मुकदमा निस्तारित किए। अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट निधि यादव ने 2214, अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट शिकोहाबाद सुब्रत पाठक ने 2407 वादों का निस्तारण किया। बैंकों संबंधी मामलों को निपटाने के लिए वादकारियों की कतार लगी दिखाई दी। इसके साथ यातायात एवं पुलिस के चालान संबंधी वादों के निस्तारण किए जाने को कतार लगी दिखाई दी। नोडल अधिकारी एवं अपर जिला जज राजीव सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संचालन अपर जिला जज एवं प्राधिकरण सचिव यजुवेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, बार के कार्यवाहक अध्यक्ष सुधीर शर्मा, महासचिव योगेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed