फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   22 primary schools operating in eight buildings, no proposal for new buildings sent

आठ भवनों में संचालित हो रहे 22 प्राइमरी स्कूल, नए भवनों का नहीं भेजा प्रस्ताव

Thu, 11 Mar 2021 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
22 primary schools operating in eight buildings, no proposal for new buildings sent
पैमेश्वर गेट स्थित एक परिसर में चलते पांच प्राइमरी स्कूल। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सरकार प्राइमरी स्कूलों को कॉन्वेंट की तर्ज पर संचालित करने के लिए प्रयासरत है। शिक्षा के नाम पर भरपूर बजट खर्च किया जा रहा है। लेकिन अफसरों की लापरवाही से कई प्राइमरी स्कूल सिर्फ कागजों में ही संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों के पास खुद का भवन नहीं है। शहरी क्षेत्र में आठ भवनों में 22 प्राइमरी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों के लिए अलग-अलग बजट आवंटित होता है। शिक्षक या शिक्षामित्र भी अलग से तैनात हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जो सिर्फ कागजों में संचालित हो रहे हैं। हालत यह है कि बजट खपाने के लिए एक कमरे में गिने-चुने बच्चे बैठते हैं। उनको अलग-अलग स्कूलों के नाम से आवंटित कर दिया जाता है। पेमेश्वर गेट स्थित प्राइमरी स्कूलों में एक भवन में पांच स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर प्राइमरी टीला बालक, प्राइमरी टीला कन्या, पेमेश्वर गेट, प्राइमरी छपैटी, प्राइमरी हुंडा वाला मंदिर संचालित हो रहे हैं। मूल स्थानों से यह स्कूल कई सालों पूर्व हटाए जा चुके हैं। उन क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह हाजीपुरा स्थित एक परिसर में चार प्राइमरी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। यहां पर प्राइमरी गालिब नगर, प्राइमरी गालिब नगर कन्या संचालित हैं। गांधी नगर में एक कमरे में स्कूल में दो स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एक स्कूल रोशन गंज था और दूसरा माता वाला बाग में संचालित था। लेबर कॉलोनी में एक ही परिसर में दो प्राइमरी स्कूल संचालित हो रहे हैं। आर्यनगर में वर्षों से संचालित प्राइमरी सुदर्शन अब प्राइमरी कंबुआन में पहुंच गया है। चंद्रप्रभु मंदिर के पास एक कमरे में दो प्राइमरी स्कूलों का संचालन हो रहा है। बारात घर में प्राइमरी रसूलपुर और प्राइमरी संजय हुंडा वाला का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश स्कूल नगर क्षेत्र में किराये की बिल्डिंग में संचालित हो रहे हैं। नए भवन बनाने का प्रस्ताव भी शासन को नहीं भेजा गया है। जो भवन खंडहर हो गए थे। उनमें हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए दूसरे स्कूलों में शिफ्ट कर दिया गया है। नगर क्षेत्र की व्यवस्था सुधार के लिए शासन से पत्राचार किया जा रहा है।
डा. अरविंद पाठक- बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed