फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   21 buses returned to Shikohabad depot from Rashtra Prerna Sthal Lucknow, providing relief to passengers

Firozabad News: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ से शिकोहाबाद डिपो लौटीं 21 बसें, यात्रियों को राहत

Fri, 26 Dec 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
21 buses returned to Shikohabad depot from Rashtra Prerna Sthal Lucknow, providing relief to passengers
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ रवाना हुईं 21 रोडवेज बसें शुक्रवार को वापस डिपो पर पहुंची। जिनके पहुंचने के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। साथ ही उन्हें फिर से अपने-अपने निर्धारित रूटों पर संचालित कर दिया।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित प्रेरणा स्थल कार्यक्रम में शिकोहाबाद डिपो से 21 बसों को रवाना किया गया था। जिनके जाने के बाद दैनिक यात्रियों को सर्दी के मौसम में सफर के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में रोडवेज डिपो के अधिकारियों की विभिन्न देहात क्षेत्रों के रूटों पर सेवाएं प्रभावित हुई थीं। जिसके चलते लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था। शुक्रवार को लखनऊ से सभी बसें पुनः शिकोहाबाद डिपो पर पहुंची। जिनके आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने उन्हें फिर से अपने-अपने निर्धारित रूटों पर संचालित कर दिया है। जिससे दैनिक यात्रियों ने भी राहत की सांस ली है। एआरएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी बसें लखनऊ से वापस आ चुकी हैं। जिन्हें उनके निर्धारित रूटों पर संचालित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed