फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   20995 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 20995 वादों का हुआ निस्तारण

Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
20995 cases settled in National Lok Adalat
फिरोजाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजीव फौजदार की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 20995 वादों का निस्तारण कर 29.17 करोड़ से अधिक की धनराशि तय की गई। इसमें जनपद न्यायालय के 4123 वादों का निस्तारण कर 2.19 करोड़ से अधिक तथा प्री लिटीगेशन के कुल 16872 वादों का निस्तारण कर 26.98 करोड़ धनराशि तय की गई।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के माध्यम से वादों का निस्तारण कराया जाता है। अपर जिला जज व नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत आजाद सिंह ने कहा कि लोक अदालत की मूल भावना में समाहित है लोक कल्याण की भावना। उन्होंने न्याय पालिका के साथ जिला व पुलिस प्रशासन, बार एसोसिएशन आमजन के सहयोग का आभार व्यक्त किया। प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने संचालन किया। सिविल जज दीक्षा चौधरी ने कहा कि राजस्व, स्टांप, चकबंदी, घरेलू हिंसा, उत्तराधिकार, बैंक वसूली वाद, श्रम विवाद, विद्युत, जल विवाद बिल, परिवारिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद व सिविल वाद निस्तारण किए गए। अपर जिला जज आलोक कुमार पांडेय, अध्यक्ष बार एसोसिएशन महेंद्र सिंह, सचिव बार एसोसिएशन देवेंद्र सिंह यादव, डीएम चंद्र विजय सिंह, एलडीएम प्रदोष पुंडीर, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, एसपी देहात डॉ. अखिलेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय ने मिलाए कई परिवार
रहे पति पत्नी को एक साथ विदा किया। रामादेवी एवं महेशचंद्र के मध्य विवाद 2016, मुन्नी देवी एवं पप्पू, कमलेश देवी एवं मुकेश कुमार तथा सुमन पत्नी जितेंद्र कुमार के मध्य 2017 से विवाद चला आ रहा था। इनके विवाद शनिवार को समाप्त हो गए। जिला जज संजीव फौजदार, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एवं अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी आजाद सिंह ने इन जोड़ों विदा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed