फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   206 criminals charged with gunda act

अपराधियों पर शिकंजा 206 पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई

Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
206 criminals charged with gunda act
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। फिरोजाबाद पुलिस ने आपराधिक और बवाली किस्म के 206 लोगों पर गुंडाएक्ट की कार्रवाई की है, जिसमें 70 को जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

16 मुकदमों में 56 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। बता दें फिरोजाबाद पुलिस उपद्रवियों की महीनों से निगरानी भी करा रही थी, लेकिन इनकी आदत में सुधार न होने पर इनके खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया। वहीं, अगर बात करे गुंडा एक्ट के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने 70 अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। इसमें मटसेना थाना क्षेत्र में रहने वाले आठ, कोतवाली नसीरपुर सात, मक्खनपुर दो, रामगढ़ चार, बसईमोहम्मदपुर दो, कोतवाली उत्तर से सात, कोतवाली दक्षिण से दो, रसूलपुर से चार, टूंडला से एक, जसराना से चार, शिकोहाबाद से तीन, खैरगढ़ से एक, नगला खंगर से दो, सिरसागंज से चार, जसराना से दो, लाइनपार से चार, नारखी से पांच, फरिहा से दो, शिकोहाबाद से एक व सिरसागंज से तीन से गुंडाएक्ट के अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर 206 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए 70 को जिला बदर भी किया जा चुका है। वहीं, 16 मुकदमों में 56 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जिससे विधानसभा चुनाव के दौरान अपराधी किसी तरह से शांतिभंग न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed