फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   2026 begins with drizzle, fog and chill to welcome the New Year

Firozabad News: नव वर्ष के स्वागत में रिमझिम बारिश, कोहरे ठिठुरन के साथ हुई 2026 की शुरुआत

Fri, 02 Jan 2026 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
2026 begins with drizzle, fog and chill to welcome the New Year
फोटो 10 रिमझिम बारिश के साथ दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। संवाद
फिरोजाबाद। नए साल का पहला दिन काफी सर्द रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कोहरा भी घना रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी ने ठिठुरन और बढ़ा दी, जिससे लोग दिन में भी अलाव तापते नजर आए। न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर और नमी के कारण दिन का पारा भी सामान्य से नीचे रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


31 दिसंबर की शाम के मुकाबले नए साल की सुबह हल्की राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, शीतलहर ने जोर पकड़ लिया। हाईवे पर दोपहिया वाहन सवार ठंड के कारण हलकान दिखे। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। रुक-रुक कर हुई इस बारिश ने बाजार की रौनक पर भी असर डाला। खुले में दुकान लगाने वाले दुकानदार बचाव के लिए जगह तलाशते दिखे और शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन




आज भी हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। शुक्रवार को भी हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है। तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी के कारण शीतलहर के प्रभाव में हल्की कमी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो-115
किसान बोले बूंदाबांदी गेहूं के लिए संजीवनी से कम नहीं
टूंडला। रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। नगला दत्त के किसान सुनील पाठक, छिकाऊ के किसान नीरज दीक्षित ने बदलते मौसम और बूंदाबांदी को फसलों के लिए संजीवनी बताया है। उन्होंने कहा कि यह मौसम गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद है। किसानों को खेतों में पानी लगाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और पैदावार भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed