{"_id":"6769a9d57aadd18ecb05ed25","slug":"1934-children-applied-for-admission-under-rte-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-139468-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1934 बच्चों ने आरटीई के तहत दाखिले के लिए किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1934 बच्चों ने आरटीई के तहत दाखिले के लिए किए आवेदन
Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत पहले चरण में 1934 बच्चों ने आवेदन किए है। इन बच्चों की 24 दिसंबर यानी आज लाॅटरी निकलेंगी। उसके बाद एक जनवरी से दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू होंगी।
इस अधिनियम के तहत प्रत्येक कांवेंट स्कूल को कक्षा एक की 25 फीसदी सीटों पर निशुल्क दाखिला देना होता है। छात्र उस विद्यालय की परिधि से एक किलोमीटर अंदर उसी वार्ड में निवास कर रहा हो। इस अधिनियम के तहत चार चरणों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहला चरण एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक चला। इस दौरान 1934 बच्चों ने दाखिले के लिए आवेदन किए है। इन बच्चों को अब 24 दिसंबर को लाटरी निकलेंगी। इस लाटरी में ही तय होगा कि कितने बच्चों को मनपसंद विद्यालय में दाखिला मिला है।
इस तरह होंगे दाखिले
दूसरा चरण एक से 19 जनवरी 2025 तक चलेगा। 24 जनवरी को लाटरी।
तीसरा चरण एक से 25 फरवरी 2025 तक चलेगा। 27 फरवरी को लाटरी।
चौथा चरण एक से 19 मार्च 2025 तक चलेगा। 27 मार्च को लाटरी निकलेंगी।
-1934 आवेदन पहले चरण में आ गए हैं। लोग जागरूक हुए है। मंगलवार को लॉटरी निकाली जाएगी। इससे स्कूलों का आवंटन होगा।
वैभव कुमार, जिला समन्वयक