फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गर्मी में बिजली रूला रही, फाल्ट और मेंटीनेंस में बंद रहे फीडर

गर्मी में बिजली रूला रही, फाल्ट और मेंटीनेंस में बंद रहे फीडर

Sun, 19 May 2019 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
गर्मी में बिजली रूला रही,  फाल्ट और मेंटीनेंस में बंद रहे फीडर
 फिरोजाबाद। विद्युत स्टेशनों पर मेंटीनेंस कार्य और फाल्ट के कारण बिजली का संकट गहराया हुआ है। पुरुषोत्तम विहार फीडर पर काम चलने के कारण 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही। शहरी क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों एवं इंडस्ट्रीयल एरिया में एक घंटे तक प्रभावित रहा। विद्युत आपूर्ति ठप होने से जल संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन


सड़कों पर लगे पेड़ विद्युत लाइन से टकराने के कारण लाइन ट्रिपिंग कर रही थी। शुक्रवार को पुरुषोत्तम विहार, यूपीएसआईडीसी फीडर पर मेंटीनेंस कार्य किया गया। यूपीएसआईडीसी फीडर के अंतर्गत आने वाले 25 गांवों में सुबह सात से दोपहर एक बजे तक विद्युत सप्लाई ठप रही। पुरुषोत्तम विहार में आने वाले एक दर्जन मोहल्लों में भी यही हाल रहा। रैपुरा फीडर को भी एक घंटे तक बंद रखा। भीषण गर्मी के मौसम में पांच घंटे विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण लोग बेचैन हो गए।
विज्ञापन


रैपुरा फीडर बंद होने से पानी का संकट भी रहा। लोगों ने विद्युत सब स्टेशनों पर फोन लगाकर भी विद्युत कटौती की जानकारी ली। सैमरा बिजली घर के अंतर्गत आने वाले गांवों में पूरी दोपहर में उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा। मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। दोपहर में गर्मी से लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 फरिहा फीडर पर इनकमिंग मशीन में सांप घुसने से 21 गांवों की बिजली गुल हो गई। मशीन से तेज आवाज के साथ फॉल्ट हुआ। कर्मचारियों ने सांप को मशीन के साथ बाहर निकाला। इससे विद्युत सप्लाई दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही।

सुबह 11.15 पर मशीन में सर्प घुस गया। इससे मशीन के अंदर फाल्ट हो गया। सांप भी करंट के कारण मर गया। इससे फरिहा टाऊन एवं इटारी फीडऱ के अंतर्गत आने वाले 21 गांवों में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। इसके चलते करीब दो घंटा तक सप्लाई बंद रही। कर्मचारियों ने सांप को मशीन से बाहर निकाला और सप्लाई को चालू किया। वहीं, फीडऱ पर इंटीग्रेटेड पावर सप्लाई के अंतर्गत कैपीसिटर बैंक लगाई जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा। इस कार्य के चलते क्षेत्रों में दोपहर दो बजे करीब विद्युत सप्लाई बंद रही।


कठफोरी में पकड़ी बिजली चोरी
  सैमरा विद्युत उपकेंद्र के जेई मनीष कुमार ने बताया कि 1912 हेल्पलाइन नंबर से विद्युत चोरी की शिकायत आई थी। शुक्रवार को दो मकानों पर छापा मार बिजली चोरी पकड़ी। कठफोरी में रेडीमेड कलेक्शन पर कटिया डालकर विद्युत चोरी करते मिले। सौंदर्य प्रसाधन की दुकान पर विद्युत चोरी होते हुए पाया। सैमरा अतिकाबाद निवासी पिंकी पर कार्रवाई की है। जेई ने बताया कि इनके खिलाफ संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed