{"_id":"5c86a1e4bdec2213ee5d36e2","slug":"191552327140-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर मंगाने के बहाने युवक को बुलाकर ले गई आशा, करा दी नसबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर मंगाने के बहाने युवक को बुलाकर ले गई आशा, करा दी नसबंदी
विज्ञापन
नसबंदी ऑपरेशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सिलिंडर मंगाने की कहकर घर से बुलाकर ले गई आशा ने युवक को अचेत कर उसकी नसबंदी करा दी। पीड़ित ने एसएसपी, डीएम, सीएमओ को शिकायती पत्र देकर आशा के खिलाफ अभियोग दर्ज करने की मांग की है।
कसबा पाढ़म में मीरखेल निवासी दीपू उर्फ तपन (24) ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया23 फरवरी को गांव की आशा उसे एका से सिलिंडर मंगाने के लिए बुलाकर ले गई थी। एका में जाकर आशा ने कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया, इससे वो बेहोश हो गया।
लेकिन जब उसे होश आया तो देखा कि खैरगढ़ के पीएचसी पर मौजूद है। डाक्टर ने नसबंदी कर दी है। पीड़ित का कहना है कि आशा उसको अस्पताल में छोड़कर घर चली गई। पीड़ित दीपू उर्फ तपन ने डीएम सेल्वा कुमारी जे., एसएसपी सचिंद्र पटेल और सीएमओ एसके दीक्षित को पत्र भेजकर आशा के खिलाफ अभियोग दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उसका कहना है कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई है। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।