फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   नहीं थम रहा मिलावट का खेल, हल्दी, मिठाई और दालों में मिलावट

नहीं थम रहा मिलावट का खेल, हल्दी, मिठाई और दालों में मिलावट

Mon, 18 Feb 2019 10:47 PM IST
anant jain anant anant
Updated Mon, 18 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहा मिलावट का खेल, हल्दी, मिठाई और दालों में मिलावट
sweets
फिरोजाबाद। स्वाद के चक्कर में हम जिन खाद्य पदार्थों को खा रहे हैं, उनमें खतरनाक केमिकल मिले हुए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 2018 में लिए नमूनों की रिपोर्ट आई है जिसमें हल्दी पाउडर से लेकर मिठाइयों के नमूनों में खतरनाक रंगों की मिलावट मिली है। यह रंग जहर की तरह है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


छारबाग तिराहा, रामनगर से नवंबर 2018 को विक्रेता प्रेमचंद्र बघेल से बूंदी के लड्डू का नमूना जांच के लिया था। जांच रिपोर्ट में वर्जित सिंथेटिक रंग-ऑरामाइन की मिलावट की पुष्टि हुई है इसे मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया है।
विज्ञापन


नगला करन सिंह स्थित विक्रेता पवन कुमार से लिए सोनपापड़ी के नमूने में वर्जित सिंथेटिक कलर-मिटेनिल यलो की मिलावट की पुष्टि हुई है। जैन मंदिर गली, न्यू रसूलपुर से पारस जैन से लिए मिर्च पाउडर के नमूने में भी खतरनाक केमिकल की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही नगला राधे का मोड़, सिरसागंज बाईपास से चंदन ढाबा का निरीक्षण कर विक्रेता भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम-सराय हैवतपुर से कश्मीरी पाउडर से लिए नमूने में भी केमिकल की पुष्टि हुई है। मिठाई विक्रेता प्रेमचंद्र बघेल निवासी छारबाग तिराहा से छैना की मिठाई का नमूना जांच में फेल निकला। नया रसूलपुर से लिए हल्दी पाउडर के नमूने में भी मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाने वाले रंग की मिलावट मिली है।

टोल प्लाजा से गुजर कर जा रहे वाहन स्वामी दिनेश से लिए अरहर की दाल में सिंथेटिक रंग टेट्राजाइन की मिलावट की पुष्टि की गई है जिस कारण से नमूना असुरक्षित घोषित किया।

कई खाद्य पदार्थों में नमूने मानव जीवन के लिए असुरक्षित पाए हैं। इन विक्रेताओं के विरुद्ध मुकदमा दायर कराने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है। स्वीकृति मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सैय्यद शहनवाज हैदर आबिदी, जिला अभिहित अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed