फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   190 cases found of corona

तीसरी लहर मे सर्वाधिक मिले 190 मरीज, सुहागनगरी में पहली बार हुए 759 एक्टिव केस

Tue, 18 Jan 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
190 cases found of corona
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सोमवार को तीसरी लहर में सर्वाधिक 190 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, तीनों लहरों की तुलना करें तो पहली बार कोरोना के सक्रिय केसों का आंकड़ा 759 पर पहुंच गया। हालांकि कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। मरीजों की रिपोर्ट आने के बाद होम आइसोलेट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दिनोंदिन बढ़ती मरीजों की संख्या को देखकर सतर्कता और बढ़ाने के लिए कहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से कोविड नियमों का पालन कराने के लिए जिले में कहीं भी सख्ती नहीं देखी जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के मामले अब पॉश कॉलोनियों के अलावा घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी निकल रहे हैं। एक सप्ताह में कुल सैंपलों के मुताबिक संक्रमण दर 5.31 प्रतिशत हो गई है। शहर के मोहल्ला गुरु नगर में दो केस मिले हैं। मथुरा नगर स्थित एक प्रमुख चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जज कंपाउंड दबरई में दो और मरीज सामने आए हैं। एफएम सिटी में सात और नए केस मिले हैं। तिलक नगर, हनुमान गंज, जैन नगर, महावीर नगर, बघेल कॉलोनी, चतुर्वेदी कंपाउंड, गणेश नगर, आगरा गेट में कोरोना के केस मिलने कबा क्रम बरकरार है। वहीं, शहर की घनी आबादी शहर की ताड़ो वाली बगिया, हाजीपुरा, कश्मीरी गेट गली नंबर छह, नगला मिर्जा बड़ा, बंबा चौराहा, टापा कला, सत्यनगर, जाटवपुरी में भी कोरोना दस्तक दे चुका है। यहां मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गांव भी तीसरी लहर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पैंगू में छह मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा देहात में गढ़ी हंसराम, अरांव, एका, बैजुआ खास, गुदांऊ, दुर्गा नगर, प्रेमपुर आनंदीपुर, बछेला बछेली, नैपई, पचोखरा, जाटऊ, सराय भरथरा, सिरसागंज, नगला उदी, उसायनी, मक्खनपुर नई बस्ती में कोरोना के बढ़ते मामले के कारण प्रशासन चिंता में हैं। शिकोहाबाद के मोहल्ला कटरा मीरा, शंभू नगर, बड़ा बाजार, फ्रेंड्स कॉलोनी, स्टेशन रोड, पर भी कोरोना के केस मिले हैं। एका स्वास्थ्य केंद्र तैनात चिकित्सक और जिला अस्पताल मे तैनात एक कर्मचारी कोरोना का शिकार हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। लोगों को अब कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है।
चिकित्सक को राहत, कंट्रोल रूम पर बढ़ा लोड
फिरोजाबाद। कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती न होने के कारण चिकित्सकों को राहत है। स्वास्थ्य सेवाओं में आपाधापी की स्थिति नहीं हैं। कंट्रोल रूम का लोड बढ़ गया है। कर्मचारी मरीजों से उनके लक्षण पूछ रहे हैं। रिपोर्ट की जानकारी दे रहे हैं। शुरुआत में मरीजों की संख्या कम थी तो मरीजों को क्वारंटीन समय में प्रतिदिन फोन करके हालचाल पूछा जा रहा था। अब मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई है तो एक बार ही उनके लक्षण पूछे जा रहे हैं। हालांकि सैंपल देने के बाद जब तक रिपोर्ट आती है, तब तक आइसोलेट होने का आधे से ज्यादा समय पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed