फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आचार संहिता लागू,करोड़ों के थमेंगे विकास कार्य

आचार संहिता लागू,करोड़ों के थमेंगे विकास कार्य

Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आचार संहिता लागू,करोड़ों के थमेंगे विकास कार्य
आचार संहिता लागू, करोड़ों के थमेंगे विकास कार्य
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को करना होगा इंतजार
पीडब्ल्यूडी,नगर निगम के करोड़ों के विकास कार्यो आयोग का चलेगा चाबुक
प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ जिला योजना के पास के लिए करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई। जिले में करोड़ों के विकास कार्य थम जाएंगे। जिन कार्यों का हाल ही में शिलान्यास हुआ इन कार्यों को विभाग नहीं करा सकेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कौन-कौन से विकास कार्य प्रभावित होंगे यह कोई बताने को तैयार नहीं हैं। विभाग ीय सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में जिले के 1.24 लाख किसानों का डाटा लॉक किया है। शेष बचे किसानों को दो हजार रुपया मिलने के लिए भी इंतजार करना होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र में करीब दो हजार से अधिक आवेदकों को प्रथम किश्त मिल पाना मुश्किल होगा।पीडब्ल्यूडी,नगर निगम द्वारा एक अरब से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा चुका है। इन कार्यों पर चुनाव आयोग का चाबुक विपक्षी दलों की शिकायतों पर चलेगा। उसायनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे आवासों के लिए चुनाव तक धनराशि मिलना संभव नहीं होगा। इसके कारण इसका काम प्रभावित होगा। इसके साथ पौनी तीन अरब की जिला योजना आचार संहिता के कारण 23 मई के बाद पास हो सकेगी। मतलब साफ है चुनाव परिणाम के बाद ही विकास कार्य गति को पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed