{"_id":"5c699077bdec2227203744cf","slug":"161550422135-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - जसराना में बाजार बंद कर निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - जसराना में बाजार बंद कर निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - जसराना में बाजार बंद कर निकाली तिरंगा यात्रा
मुस्तफाबाद में शहीदों की आत्मा की शांति के लिए किया गया हवन
अमर उजाला ब्यूरो
जसराना। कश्मीर के पुलवामा सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए रविवार को मुस्तफाबाद में हवन किया गया जबकि जसराना में व्यापारियों ने बाजार बंद रख पाकिस्तान का पुतला फूंका।
हमले के चार दिन बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने कस्बा का बाजार बंद रखा। युवाओं के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। थाने के सामने पुतला फुंकते हुए युवाओं ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना आवश्यक है। मुस्तफाबाद में लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए हवन किया। मुख्य चौराहे पर हुए हवन में पाकिस्तान को खत्म करने की भी आहुति दी गई। उधर नगर पंचायत के स्टाफ ने एक दिन का वेतन और नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता सहित सभी सदस्यों ने एक दिन का भत्ता शहीदों के परिजनों को देने का फैसला लिया है। शहीदों के अंतिम संस्कार के दौरान होने वाली केशदान की विधि को गोसेवा धाम के प्रवीण शास्त्री के साथ जसराना में भाजपा नेता एवं संघ पदाधिकारी पूरा करेंगे। इस दौरान कहा कि केशदान के बाद पिंडदान की विधि को भी संपन्न कराया जाएगा।