फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़, हाईवे हुआ जाम

कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़, हाईवे हुआ जाम

Sun, 17 Feb 2019 10:10 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़, हाईवे हुआ जाम
Pulwama attek - फोटो : Amar ujala
फिरोजाबाद। आतंकी हमले के विरोध में लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। रविवार को सुबह से रात तक लोगों के गुस्से का गुबार शहर की सड़कों पर फूटता रहा। हजारों लोगों ने जगह-जगह कैंडल मार्च निकाला। मौन जुलूस लेकर हाईवे की तरफ आते दिखाई दिए। देर शाम हाईवे दोनों तरफ से जाम हो गया।
विज्ञापन


हाईवे करीब आधे घंटे तक जाम रहा। पुलिस फोर्स को हाईवे से भीड़ हटाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रात आठ बजे हाईवे पर उस समय अराजकता की स्थिति बन गई जब लोगों ने बसों को रोक कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हाईवे किनारे लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंस फाड़ना शुरू कर दिए।
विज्ञापन


भीड़ भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रही थी। गुस्सा लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा था। आक्रोश के स्वर फूट रहे थे। शहादत का बदला लो की आवाज गूंज रही थी। कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता यहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed