फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1500 on the radar of the Income Tax department

1500 से अधिक आयकर विभाग की रडार पर

Sat, 24 Sep 2016 12:55 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 24 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
1500 on the radar of the Income Tax department
income tax - फोटो : income tax
रिटर्न दाखिल न करने पर आयकर विभाग ने थमाए नोटिस  
विज्ञापन

सैकड़ों नोटिस जारी करने की तैयारी

महंगी गाड़ियां, प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त, बैंकों से 10 लाख के ट्रांजेक्शन करने वाले आयकर विभाग की रडार पर आ गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आय घोषणा योजना लागू की गई है। योजना के तहत व्यक्तियों द्वारा पूर्व वर्षों में सही आय की घोषणा नहीं की गई है, उन सभी के लिए आगे आने और ऐसी आय की घोषणा करने के लिए 30 सितंबर तक अंतिम अवसर दिया गया है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर आयकर विभाग ने कालाधन जमा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग द्वारा 10 लाख से अधिक बैंकों से लेन-देने करने वाले, प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त, महंगी गाड़ियां खरीदने के बावजूद रिटर्न दाखिल न करने वालों को एकत्रित सूचनाओं के आधार पर अब तक 1500 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। आयकर विभाग द्वारा जो नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें अधिकांशत: उद्यमी, व्यापारी, स्कूल कालेज संचालक, कालोनाइजर, बिल्डिरों के साथ जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी विभाग द्वारा इस श्रेणी में आने वाले लोगों की विभिन्न विभागों से सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। उसी आधार पर अभी सैकड़ों की संख्या में और नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed