{"_id":"621fb655b86ce022d91d02dc","slug":"15-people-sick-for-eating-buckwheat-flour-admitted-to-hospital-firozabad-news-agr52589237","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुट्टू आटा खाने के लिए 15 लोग बीमार, अस्पताल में कराए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुट्टू आटा खाने के लिए 15 लोग बीमार, अस्पताल में कराए भर्ती
विज्ञापन
सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार मरीज
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी और पकौड़ी खाने से 16 लोग बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। जबकि नौ मरीजों की स्थिति में सुधार होते ही उन्हें घर भेज दिया गया।
मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर लोगों ने व्रत रखा था। शाम को कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और पूड़ी आदि खाकर लोगों ने व्रत तोड़ा। व्रत तोड़ने के दो घंटे बाद ही पेट में दर्द होना शुरू हो गया। इसमें हिमांयूपुर निवासी एक परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। जबकि रहना में दो, पांच झलकारी नगर और कौशल्या नगर निवासी एक मरीज की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर सरकारी ट्रॉमा सेंटर (जिला अस्पताल) में भर्ती कराया गया। यहां मरीजों का इलाज किया गया। कुछ मरीज ड्रिप चढ़वाने के तीन घंटे के बाद ही घर लौट गए। जबकि सात मरीज अस्पताल में भर्ती रहे। सीमएस डा. श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में फूड प्वाइजनिंग के मरीज आए थे। सभी को इलाज उपलब्ध कराया गया।
ये लोग हुए बीमार
- हिमांयूपुर निवासी उर्मिला, लक्ष्मी, अंबरीश, अवनीश, नितिन, पुष्पादेवी, शिवम, गुड्डी
- रहना निवासी उमेश, बबिता कुमारी
- झलकारी नगर की अंबरीश, सुनीता देवी, सौम्या, दीपिका, मायादेवी
- कौशल्या नगर निवासी भूतेश्वर
कुट्ट आधा खरीदते समय बरतें सावधानी
व्रत के लिए कुट्टू का आटा खरीदने में सावधानी बरतने की जरूरत है। त्योहार के दौरान मांग ज्यादा होने से दुकानदार ज्यादा पुराना और मिलावटी आटा बेच देते हैं। इसका आटा महंगा होने के कारण इसमें सिंघाडे की गिरी को पीसकर भी मिला दिया जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो ज्यादा पुराना और मिलावटी आटा जहरीला हो जाता है। दरअसल, कूट्टू का आटा कूट्टू पौधे के बीजों से बनाता है। आटा एक माह से ज्यादा पुराना होने पर खराब हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे जांचे कुट्टू का आटा- आटे में काले दाने जैसा कुछ है तो नहीं। आटे में खुरदरापन तो नहीं है। पैकेट सील बंद है। पैकेट पर प्रयोग की तिथि की जांच जरूर करें।
हमारे पास मिलावटी या खराब गुणवत्ता के आटे की शिकायत नहीं आई। यदि शिकायत आएगी तो हम जांच कराएंगे।
डा. सुधीर कुमार, जिला अभिहित अधिकारी