{"_id":"66e335d1a217be438e00e844","slug":"15-feeders-breakdown-power-crisis-continues-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-133171-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 15 फीडर ब्रेकडाउन में, बिजली संकट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 15 फीडर ब्रेकडाउन में, बिजली संकट जारी
Fri, 13 Sep 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लगातार बारिश ने बिजली विभाग की लचर व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। दूसरे दिन भी जनपद भर में एक के बाद एक फॉल्ट होते रहे। 48 घंटे के बाद भी विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बदहाल रही। बिजली सप्लाई चालू न होने से उपभोक्ता परेशान रहे। 15 फीडर ब्रेकडाउन में रहे। बुधवार सुबह तीन बजे से पूरे जनपद में बिजली व्यवस्था ध्वस्त बनी रही। 220 केवी आसफाबाद पर कड़ी मशक्कत के बाद ब्रेकर को बदला गया। इसके बाद जगह-जगह फॉल्ट आने से रातभर बिजलीघर अंधकार में डूबे रहे। रात 11 बजे करीब सप्लाई को सुचारू किया जाने लगा, लेकिन सुहागनगर सेक्टर-3, सुरेशनगर, बसंत बिहार कॉलोनी, रैपुरा सहित अन्य इलाकों में सप्लाई सुचारू नहीं हो सकी। मटसेना क्षेत्र से जुड़े 80 से ज्यादा गांव भी अंधकार में डूबे रहे। बृहस्पतिवार को भी लगातार बारिश होने से फॉल्ट आ गए। इस दौरान 220 केवी बिजली घर से आने वाली उसायनी लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण सुहागनगर, जैन नगर में सुबह से सप्लाई नहीं आई।
यूपीएसआईडीसी फीडर पर कई जगह खंभे और पेड़ टूट गए। वहीं, कई इंसुलेटर खराब होने से सप्लाई बाधित रही। एक्सईएन कालीचरन ने बताया कि बिजली सप्लाई सुचारू हो गई थी, लेकिन बारिश में जगह-जगह फॉल्ट होने से उन्हें फिर ठीक किया गया। टीमें बारिश के बीच भी विद्युत सप्लाई को सामान्य करने में लगी रहीं।
खेतों में पानी भरने से हुई दिक्कत
खेतों में पानी भर जाने के कारण फॉल्ट को दूर करने में दिक्कत हुईं। खेतों में कमर तक भरे पानी में विद्युत कर्मचारी रस्सी बांधकर पहुंचे। रैपुरा फीडर तो पानी में डूब गया। अन्य फीडरों पर भी पानी भर जाने से पंप से पानी निकाला गया।
विज्ञापन
पूरी रात नहीं रही बिजली, इन्वर्टर भी हुआ डाउन
फिरोजाबाद। बिजली व्यवस्था फेल होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर में लगे इन्वर्टर भी चार्ज नहीं होने से कई घरों में अंधेरा छा गया। लोग पूरी रात बिजली के इंतजार में रहे।
शिकोहाबाद में भी कई जगह हुए फाॅल्ट
शिकोहाबाद। पिछले 24 घंटे से अधिक समय तक रुक-रुककर हुई बारिश ने विद्युत विभाग के फ्यूज उड़ा दिए। कई स्थानों पर पोल टूट गए, तो कहीं तार। इसके चलते पिछले कई घंटों से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति न होने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी तक को तरस गए।क्षेत्र के माधोगंज, आवास विकास, शहजलपुर, नौशहरा फीडर से शहर भर में आपूर्ति की जाती है, लेकिन बारिश की वजह से मजबूरन अधिकारी भी मजबूर हो गए हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में विद्युत तार टूट रहे हैं। कहीं फॉल्ट हो रहे हैं, तो कहीं पेड़ की टहनियां गिरने से तार और पोल टूटकर सड़कों पर गिर रहे हैं। माधौगंज फीडर रेलवे लाइन के समीप केबल में फॉल्ट हो गया। इसके चलते माधौगंज समेत मेहराबाद, लेबर कॉलोनी, स्वामी नगर, पालीवाल नगर, गणेश नगर, मेला बाग, शंभूनगर समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो दोपहर 3:30 बजे के बाद सुचारू हो सकी। इतना ही नहीं आवास-विकास कॉलोनी स्थित पावर हाउस का 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर में भी बीती रात फॉल्ट हो गया। नौशहरा पावर हाउस के 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बीते 36 घंटों में से मात्र आठ घंटे ही आपूर्ति हो सकी।