{"_id":"5f3694ba8ebc3e3cc77e426d","slug":"15-august-firozabad-news-agr4548469139","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के जश्व में डूबी सुहाग नगरी, तिरंगा रोशनी से जगमगाया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के जश्व में डूबी सुहाग नगरी, तिरंगा रोशनी से जगमगाया हाईवे
विज्ञापन
फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर चेकिंग करती बम निरोधक दस्ता टीम
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शनिवार को सुहागनगरी आजादी का जश्न मनाएगी। शुक्रवार को जश्न के लिए तैयारियां की गईं। चूंकि शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन भी है इसलिए कोविड के मानकों के तहत ही सभी स्थानों पर आयोजन होंगे। जश्न-ए-आजादी की पूर्व संध्या पर शहर में महापुरुषों की प्रतिमा पर विद्युत रोशनी की सजावट की गई। हाईवे भी तिरंगा रोशनी से जगमगाता दिखाई दिया। शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी होते दिखी। शनिवार की सुबह नौ बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम तय किया गया है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के सरकारी महकमों में कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में दिखीं। सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सजावट का काम होते दिखा। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी एवं अर्धसरकारी कार्यालयों के अतिरिक्त शिक्षण संस्थानों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। ध्वजारोहण के उपरांत एक संगोष्ठी होगी। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरक प्रसंगों को दोहराया जाएगा। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के द्वितीय चरण में जिला प्रोबेसन अधिकारी, एसडीएम एवं सीएमओ द्वारा नामित चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में सुबह दस बजे राजकीय बाल गृह में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कलक्ट्रेट और विकास भवन में जोरों पर रही तैयारी
शनिवार को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को लेकर कलक्ट्रेट एवं विकास भवन स्थित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई आदि होते दिखी। समूचे कलक्ट्रेट एवं विकास भवन में सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के कक्ष व पटलों पर सफाई कार्य व सजावट किए जाने का कार्य कराने का काम होते दिखा।