{"_id":"6748a3b35cc46de78800ef16","slug":"142-lakh-candidates-will-have-their-expert-exam-from-today-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-137881-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1.42 लाख परीक्षार्थियों की आज से होगी निपुण परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1.42 लाख परीक्षार्थियों की आज से होगी निपुण परीक्षा
Thu, 28 Nov 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए 29 व 30 नवंबर को परिषदीय विद्यालयों में निपुण असेसमेंट टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। 1827 विद्यालयों में आयोजित होने वाले निपुण असेसमेंट टेस्ट (निपुण परीक्षा) में 1.42 लाख विद्यार्थी भाग लेंगे। डीएम रमेश रंजन ने परीक्षा के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय 128 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय एवं विद्यालयों में तैयारियां चलती रहीं। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के शिक्षा का स्तर जानने के लिए निपुण परीक्षा कराई जा रही है। जिले के 1827 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की निपुण परीक्षा 29 नवंबर को होगी। 30 नवंबर कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि निपुण परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लॉक संसाधन केंद्रों से ओएमआर सीट व प्रश्नपत्र विद्यालयों में पहुंचा दिया गया है। ओएमआर सीट पर होने वाली परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को कई बार अभ्यास भी कराया जा चुका है। परीक्षा को पारदर्शी व सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने की रणनीत तैयार की गई है।
-- -
जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे परीक्षा की निगरानी
-डीएम रमेश रंजन ने निपुण परीक्षा की निगरानी के लिए जिला, तहसील व ब्लॉक स्तरीय करीब 128 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी अधिकारियों को आवंटित विद्यालयों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया है। वहीं सभी खंड शिक्षाधिकारियों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु और प्रवक्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें स्कूलों का निरीक्षण कर बीएसए को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की परीक्षा होगी। शनिवार को कक्षा चार से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा शुरू होगी।