{"_id":"5c6d94c3bdec2273ac45f0f4","slug":"141550685379-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं में पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं में पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
पश्ाु अवश्ाेष्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। थाना खैरगढ़ के नगला कांस स्थित खेत में बने प्राचीन कुआं में बुधवार सुबह गोकशी कर मलबा डालने की सूचना पर सीओ शिकोहाबाद सहित थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने पशुओं के अवशेष निकलवाकर जांच को भेजा है। क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी भी पहुंचे।
थाना खैरगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि भामई पंचायत के मजरा नगला कांस में गोकशी का काम धड़ल्ले से चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ शिकोहाबाद अजय चौहान, एसओ खैरगढ़ प्रमोद कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं में देखा तो अंदर पशुओं के अवशेष होने की आशंका हुई। पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया।
शवों के अवशेषों को बाहर निकलवाने के बाद पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक को बुलाकर सैंपल दिलाया। ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। जसराना क्षेत्र के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि गोकशी की जा रही थी या नहीं। यदि गोकशी होती मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान गुड्डू ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बंजारों के घरों में लटके हैं ताले
खैरगढ़। जिस खेत में बने कु आं के पास अवशेष मिले उसके पास 50 से अधिक घर बंजारा समाज के लोगों के हैं। इस घटनाक्रम के बाद से इनके घरों में ताले लटके हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।