फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   14 thousand will become Lakhpati Didi in Suhagnagari

Firozabad News: सुहागनगरी में 14 हजार बनेंगी लखपति दीदी

Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Feb 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
14 thousand will become Lakhpati Didi in Suhagnagari
फिरोजाबाद। केंद्र सरकार के आम बजट को लेकर बृहस्पतिवार को हर कोई उत्सुक दिखा। दफ्तर हो या घर, हर जगह लोग बजट पर बहस करते दिखाई दिए। आम बजट में गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर विशेष फोकस किया गया है। अगले पांच साल में दो करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे गरीबों के साथ अब मध्यम वर्ग के लोगों को भी घर मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन

लखपति दीदी योजना एवं मुद्रा योजना से महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार में सहूलियत मिलेगी। इससे जिले की 14 हजार महिलाएं लखपति दीदी बन सकेगी। राष्ट्रीय गोकुल मिशन, राष्ट्रीय पशुधन मिशन और डेयरी प्रसंस्करण एवं पशुपालन के लिए अवसंरचना विकास निधि को बढ़ावा दिए जाने से पशुपालक लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


रूफटॉप सौर ऊर्जा से 1500 परिवारों को मिलेगा लाभबजट में घोषित पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी सूर्योदय योजना से जिले में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत जिले में करीब डेढ़ हजार से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा और इसके जरिए वे 300 यूनिट की मुफ्त बिजली हर महीने सौर ऊर्जा के जरिए मिल पाएगी। 15-18 हजार रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----



ई-व्हीकल की चार्जिंग स्टेशन से पांच हजार को मिलेगी सहूलियत
अंतरिम बजट में घोषित किए गए ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से जिले में करीब पांच हजार लोगों को रोजगार की सुविधा मिलेगी। परिवहन विभाग के अनुसार जिले में करीब पांच हजार ई-रिक्शा संचालित है। भविष्य में इनके बढ़ने उम्मीद है। वहीं, ई व्हीकल वाहन भी बढ़ रहे हैं। इन वाहनों की चार्जिंग स्टेशन न होने से से अभी तक ज्यादातर लोग घर में ही इसे चार्जिंग करते हैं।






50 हजार मध्यमवर्ग के लिए आवास
अंतरिम बजट में घोषित मध्यमवर्ग के लिए आवास योजना से जिले के करीब 50 हजार से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलने का अनुमान है। जिले की कुल आबादी करीब 29 लाख है। योजना के तहत किराए के घर, बस्ती, अनियमित घरों में रहने वालों के पास नया घर खरीदने या बनाने का मौका रहेगा।




2.43 लाख बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगेगी
केंद्र सरकार की ओर से 9 से 14 साल तक की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर बच्चियों का टीकाकरण कराए जाने को लेकर बजट दिया गया है। जिले में करीब 2.43 लाख बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर का टीका लगाया जाएगा।




2500 आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड
अंतरिम बजट में घोषित इस योजना के तहत जिले के करीब 2500 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड किया जाएगा। पोषण 2.0 के अमल में तेजी लाई जाएगी। टीकाकरण को मजबूत किया जाएगा।




1660 आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिलेगा आयुष्मान से इलाज
अंतरिम बजट के मुताबिक जिले के 1660 आशा कार्यकर्ताओं के अलावा 58 आशा संगिनी, आशा किरण और 2500 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा और उसका लाभ मिलेगा। वहीं प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 2.5 लाख किसानों को फायदा मिलेगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed